मध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती विभिन्न पदों के लिए आवेदन,MP Ayurved College Guest Faculty Bharti 2025

MP Ayurved College Guest Faculty Bharti 2025-मध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं| योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं अधिक जानकारी आगे दी गई है|

मध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती विभिन्न पदों के लिए आवेदन,MP Ayurved College Guest Faculty Bharti 2025

मध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती विवरण,MP Ayurved College Guest Faculty Bharti 2025

जानकारीविवरण
भर्तीमध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती
पद का नाम1. स्‍टेटिस्‍टीशियन 2. अतिथि अध्‍यापक – संस्‍कृत
कुल पद02
योग्यतास्‍टेटिस्‍टीशियन: Statistics अथवा Maths में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि ।एम.एस.सी. Statistics को प्राथमिकता।
अतिथि अध्‍यापक: संस्कृत विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि।पी.एच.डी. उपाधिधारी को वरीयता।
आयु सीमान्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 55 वर्ष
आवेदन प्रारंभ तिथि10/08/2025
आवेदन की अंतिम तिथि19/08/2025
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन – आवेदक स्‍वयं या डाक के द्वारा आवेदन जमा करें
चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
मानदेय मानदेय प्रतिकाल खण्ड रूपये 515/- (राशि पांच सौ पन्द्रह रूपये मात्र) देय होंगे जो कि प्रतिमाह राशि रूपये 30,000/-(रूपये तीस हजार मात्र) से अधिक नहीं होंगे।

मध्यप्रदेश शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती से संबंधित आवश्यक निर्देश एवं आवेदन,नोटिफिकेशन

  • 1-यह अनुबंध शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु अंशकालिक है। संबंधित पद पर नियमित पदस्थापना होने अथवा सत्र समाप्ति (जो भी पहले हो) होने पर अनुबंध स्वमेव ही समाप्त हो जायेगा।
  • 2-संस्थान स्वशासी कार्यकारणी समिति द्वारा पारित निर्णयानुसार मानदेय प्रतिकाल खण्ड रूपये 515/- (राशि पांच सौ पन्द्रह रूपये मात्र) देय होंगे जो कि प्रतिमाह राशि रूपये 30,000/-(रूपये तीस हजार मात्र) से अधिक नहीं होंगे।
  • 3-यह अनुबंध संस्थान में प्रवेशित पी.जी./ यू.जी. पाठयक्रम में शिक्षण सत्र 2025-26 के अन्तर्गत विषय चिकित्सा सांख्यिकी एवं प्रथम व्यावसायिक बी.ए.एम.एस. छात्र छात्राओं को संस्कृत विषय के अध्यापन हेतु किया जा रहा है। कार्य संतोषजनक पाये जाने पर संस्थान एवं अतिथि अध्यापक की सहमति के साथ उक्त अनुबंध आगामी शिक्षण सत्र हेतु बढ़ाया जा सकेगा।
  • 4-संबंधित विषय के विभागाध्यक्ष (Integrative health and translational research / संहिता सिंद्धात) के माध्यम से उपस्थिति सत्यापित होने के पश्चात् ही मानदेय का भुगतान किया जायेगा।
  • 5-किसी भी स्थिति में अतिथि अध्यापक किसी गैर-कानूनी अथवा राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लेगा।
  • 6-बिना किसी पूर्व सूचना के निरन्तर 07 दिवस अनुपस्थित रहने पर अनुबंध समाप्त कर दिया जायेगा। जिसकी कोई पूर्व सूचना पृथक से नहीं दी जायेगी।
  • 7-यह सेवाएं पूर्णतः अंशकालिक अनुबंध मात्र है। नियमितीकरण से संबंधित कभी-भी कोई भी दावा (क्लेम) मान्य नहीं होगा।
  • 8-छात्रों की अनुपस्थिति अवधि में अथवा विश्वविद्यालयीन अवकाश अथवा शासकीय अवकाश के दिनों में कक्षाओं का संपादन नहीं होने के कारण उक्त दिवसों में मानदेय का भुगतान नहीं किया जायेगा।
  • 9-किसी भी विवाद की स्थिति में प्रधानाचार्य / मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पं० खुशीलाल शर्मा शासकीय आयर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल का निर्णय अंतिम एवं बंधनकारी होगा।
  • 10- अनुबंधित उम्मीदवार को कार्य पर उपस्थित होने के पूर्व इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह किसी अन्य शासकीय / अर्द्धशासकीय सेवा में कार्यरत नहीं है।
  • 11- स्टेटिस्टीशियन एवं संस्कृत अतिथि अध्यापक किसी भी हैसियत से महाविद्यालयीन स्थापना के अन्तर्गत नहीं माने जाएगें और लोक सेवक की विधि विहित परिभाषा के अन्तर्गत “लोक सेवक” नहीं माने जायेंगे।
  • 12- कालखण्ड की अवधि संस्थान द्वारा जारी समय-चक्र (टाइम-टेबल) के अनुसार रहेगी।
  • आवेदन का पता-कार्यालय, प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पं. खुशीलाल शर्मा, शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, (साइन्स हिल्स, मैनिट के पीछे, कोलार नेहरू नगर रोड, भोपाल 462003)
  • नोटिफिकेशन एवं आवेदन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here

error: Content is protected !!
Scroll to Top