MP JNKVV 8th Pass Bharti 2026-जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV), जबलपुर के सस्य विज्ञान विभाग (Department of Agronomy) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती पूरी तरह से अस्थायी और संविदा (Contractual) आधार पर है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:

MP JNKVV Jabalpur 8th Pass Bharti 2026,मध्यप्रदेश कृषि विश्वविद्यालय भर्ती
- यंग प्रोफेशनल-I (Young Professional-I): कुल 02 पद। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000/- रुपये (समेकित) वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति सिवनी और बालाघाट जिलों में ‘क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन पायलट प्रोजेक्ट’ के तहत की जाएगी।
- सपोर्टिंग कॉन्ट्रैक्चुअल (Supporting Contractual): कुल 01 पद। इसके लिए प्रतिमाह 10,000/- रुपये वेतन निर्धारित है। इसकी नियुक्ति AICRP-IFS, मुख्य केंद्र, जबलपुर में होगी।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
- यंग प्रोफेशनल-I: कृषि में स्नातक (B.Sc. Ag.) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही किसान के खेतों में काम करने का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान होना वांछनीय (Desirable) है।
- सपोर्टिंग कॉन्ट्रैक्चुअल: उम्मीदवार का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। डेयरी, पोल्ट्री या सब्जी की खेती आदि में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा और कार्यकाल
- इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- यह नियुक्ति शुरुआत में 6 महीने की अवधि के लिए होगी, जिसे ICAR-IIFSR की मंजूरी के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है।
साक्षात्कार (Walk-in Interview) की जानकारी
साक्षात्कार का आयोजन 02 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।
- स्थान: AICRP-IFS, सस्य विज्ञान विभाग (Department of Agronomy), JNKVV, जबलपुर।
- उम्मीदवारों को अपने साथ मूल दस्तावेज (Original Documents), उनकी छायाप्रति (Photocopies) का एक सेट और एक भरा हुआ आवेदन फॉर्म (तस्वीर के साथ) लाना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क और भुगतान विवरण
- सामान्य और अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है।
- SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
- शुल्क का भुगतान ‘Dean, College of Agriculture, JNKVV, Jabalpur’ के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
- बैंक विवरण: UCO बैंक, JNKVV शाखा, जबलपुर; खाता संख्या: 20030210000366; IFSC कोड: UCBA0002003।
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here