MP Paralegal Volunteers Bharti 2026-मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में विधिक सेवा का कार्य करने के इच्छुक युवाओं और समाजसेवियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए ‘पैरालीगल वॉलेंटियर्स (Paralegal Volunteers)’ के पदों पर अस्थायी भर्ती (इम्पैनलमेंट) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश पैरालीगल वॉलंटियर्स भर्ती 2026: MP Paralegal Volunteers Bharti Form
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी होने व आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
- शिक्षा: आवेदक का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- मूल निवासी: अभ्यार्थी का जबलपुर जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- आयु सीमा: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
- अन्य शर्तें: आवेदक का चरित्र उत्तम और चित्त स्वस्थ होना चाहिए। उसमें किसी भी प्रकार का कोई शारीरिक दोष नहीं होना चाहिए जो उसे इस कार्य को करने में असक्षम बनाता हो।
कौन कर सकता है आवेदन?
पैरालीगल वॉलेंटियर्स के लिए समाज के कई वर्गों से लोग आवेदन कर सकते हैं:
- सेवानिवृत्त शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक।
- सामाजिक कार्य के विद्यार्थी, डॉक्टर और नर्स।
- आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता।
- गैर-राजनैतिक संगठनों के सदस्य, महिला समूहों, मैत्री संघों और स्व-सहायता समूहों की सदस्य महिलाएं।
- जेल में अच्छे व्यवहार वाले सजायाफ्ता बंदी भी जेल प्रशासन की अनुशंसा पर इस सेवा से जुड़ सकते हैं।
कौन आवेदन नहीं कर सकता: ऐसे व्यक्ति जो रजिस्टर्ड विधि व्यवसायी (वकील) हैं अथवा किसी भी राजनैतिक दल से संबद्ध (जुड़े हुए) हैं, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
कार्य का स्वरूप और जिम्मेदारियां
चयनित पैरालीगल वॉलेंटियर्स को जिले के विभिन्न ग्रामों और अन्य आवश्यक स्थानों पर स्थापित विधिक सेवा केंद्रों और पुलिस थानों से संबद्ध (अटैच) किया जाएगा। इनके मुख्य कार्य होंगे:
- समाज के कमजोर, पिछड़े और पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सहायता एवं सलाह दिलाने में मदद करना।
- गुमशुदा बच्चों की तलाश में सहयोग करना।
- राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करना।
मानदेय (Salary) का विवरण
सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार, पैरालीगल वॉलेंटियर्स का कार्य पूर्णतः विधिक सेवा का कार्य है। यह कोई नौकरी नहीं है और इसके लिए कोई नियमित वेतन, मजदूरी या भत्ता देय नहीं होगा।
राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, पैरालीगल वॉलेंटियर्स को 750 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय दिया जाएगा। ध्यान रहे, यह मानदेय प्रतिमाह अधिकतम 10 दिन तक के कार्य के लिए ही भुगतान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा।
- नोट: साक्षात्कार या ड्राइविंग टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (No TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
- आवेदन का माध्यम: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है।
- आवेदन शुल्क (Form Fees): निशुल्क (Nil)।
- कैसे करें आवेदन: इच्छुक अभ्यार्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन को अच्छी तरह भरकर अभ्यार्थी को स्वयं कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
- कार्यालय का पता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड Download Click Here
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि (17/04/2026) से पहले अपने आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।