MP Cantonment Board Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यालय मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद (मध्यप्रदेश) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

इस मध्यप्रदेश छावनी परिषद भर्ती के तहत हिन्दी ट्रांसलेटर, ड्राफ्टमेन, सिविल इंजीनियर, प्लम्बर, एडमिन क्लर्क और अकाउंट क्लर्क के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी आधार पर Walk-in Interview (सीधे साक्षात्कार) के माध्यम से की जा रही है।
रिक्त पदों का विवरण (Post Details)
इस भर्ती के तहत कुल 6 अलग-अलग श्रेणियों में पदों को भरा जाएगा, जिसका विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
| पद का नाम (Name of Post) | कुल पद |
| हिन्दी ट्रांसलेटर (Hindi Translator) | 01 |
| ड्राफ्टमेन (Draftsman) | 01 |
| सिविल इंजीनियर (Civil Engineer) | 01 |
| प्लम्बर (Plumber) | 01 |
| एडमिन क्लर्क (Admin Clerk) | 01 |
| अकाउंट क्लर्क (Account Clerk) | 01 |
| कुल पद (Total Posts) | 06 |
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Qualification & Experience)
मध्यप्रदेश छावनी परिषद भर्ती के लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और वांछनीय योग्यता निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
| पद का नाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
| हिन्दी ट्रांसलेटर | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री या डिप्लोमा। |
| ड्राफ्टमेन | 12वीं पास, ड्राफ्टिंग में डिप्लोमा या डिग्री / सिविल इंजीनियरिंग। |
| सिविल इंजीनियर | सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा / स्नातक बी.ई. या बी.टेक. डिग्री। |
| प्लम्बर | आई.टी.आई. (ITI) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का प्रमाण पत्र। |
| एडमिन क्लर्क | 12वीं पास। |
| अकाउंट क्लर्क | 12वीं पास। |
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- इंटरव्यू (Walk-in Interview) की तिथि: 26/05/2026
- इंटरव्यू का समय: दोपहर 12:00 बजे
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस MP Cantonment Board Bharti के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे Walk–in Interview (साक्षात्कार) के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता (Preference) दी जाएगी।
आवेदन व साक्षात्कार प्रक्रिया (How to Apply & Form Process)
यह भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) तथा उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों (Photocopies) के साथ सीधे साक्षात्कार के दिन उपस्थित हों।
- अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जरूर लेकर जाएं।
- साक्षात्कार का स्थान (Address): कार्यालय मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद पचमढ़ी, जिला – नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश।
- साक्षात्कार का समय: दिनांक 26/05/2026 को दोपहर 12:00 बजे से पहले कार्यालय में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें।अधिक जानकारी आगे दिए गए नोटिफिकेशन में देखें
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here