मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती,विभिन्न पदों के लिए आवेदन:MPPCB Bharti 2026

MPPCB Bharti 2026-मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB), क्षेत्रीय कार्यालय विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती “Evaluation & Mapping of Ground Water & Surface Water Quality Pithampur Industrial Area” प्रोजेक्ट के तहत पूर्णतः अस्थाई रूप से अनुबंध (Contract) के आधार पर की जाएगी।

जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इन पदों के लिए योग्य हैं, वे 25 जून 2026 को सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) में शामिल हो सकते हैं

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती:MPPCB Bharti 2026

पदों का विवरण और वेतन

  • जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow): रु. 25,000/- प्रतिमाह
  • फिल्ड असिस्टेंट (Field Assistant): रु. 21,000/- प्रतिमाह
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator): रु. 15,000/- प्रतिमाह
  • हेल्पर (Helper): रु. 15,000/- प्रतिमाह

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • जूनियर रिसर्च फेलो: मान्यता प्राप्त वि.वि. से रसायनशास्त्र या पर्यावरण संबंधित विषय के साथ स्नातकोत्तर उपाधि एवं जल विश्लेषण संबंधी कार्यों का 1 वर्ष का अनुभव।
  • फिल्ड असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त वि.वि. से बीएससी (रसायनशास्त्र सहित न्यूनतम द्वितीय श्रेणी 50% में)।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: डी.सी.ए. व हिन्दी/इंग्लिश टाईपिंग का अनुभव।
  • हेल्पर: विज्ञान विषय के साथ 12वीं द्वितीय श्रेणी (50%) में उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष प्रयोगशाला में कार्य करने का अनुभव।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • वॉक-इन-इंटरव्यू तिथि: 25/06/2026
  • पंजीयन का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

आवेदन शुल्क (Form Fee)

  • इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क (Nil) है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

यह एक ऑफलाइन वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू में जाते समय निम्न दस्तावेज साथ ले जाएं:

  1. बायोडेटा / रिज्यूमे (CV/Resume)
  2. शैक्षणिक और अनुभव के मूल दस्तावेज
  3. सभी दस्तावेजों की 1-1 स्व-प्रमाणित प्रति
  4. आधार/पैन कार्ड
  5. 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  6. इंटरव्यू का स्थान (Interview Venue)-क्षेत्रीय कार्यालय म. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्डस्कीम न. 78/C, पार्ट 2, अरण्य, विजयनगर, इन्दौर-452010 (म.प्र.)
  7. नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
error: Content is protected !!
Scroll to Top