LPG Gas eKYC Online 2026-भारत सरकार और गैस कंपनियों (Indane, HP, और Bharat Gas) ने फर्जी कनेक्शन्स को रोकने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुँचाने के लिए ईकेवाईसी (eKYC) को जरूरी कर दिया है।अगर आप रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करते हैं और अपनी गैस सब्सिडी का लाभ लगातार उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए LPG Gas eKYC करवाना अनिवार्य है।

eKYC के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
ऑनलाइन या ऑफलाइन ईकेवाईसी करने से पहले आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- गैस कनेक्शन की पासबुक (LPG ID)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
1. Indane Gas की eKYC ऑनलाइन कैसे करें?
इंडियन गैस (Indane) के ग्राहक अपनी eKYC आधिकारिक वेबसाइट या IndianOil ONE मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं। मोबाइल ऐप का तरीका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
ऐप के जरिए स्टेप्स:
- Google Play Store से IndianOil ONE और ‘Aadhaar FaceRD‘ ऐप डाउनलोड करें और उसमें अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन/रजिस्टर करें।
- ऐप के होमपेज पर ऊपर बाईं तरफ दिए गए मेन्यू (थ्री लाइन्स) पर क्लिक करें और ‘My Profile’ में जाएं।
- यहाँ आपको आपकी डिटेल्स दिखेंगी। वहीं नीचे ‘Re-KYC’ या ‘eKYC’ का बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- शर्तों (Terms & Conditions) को टिक करें और ‘Face Scan’ या ‘Aadhar OTP’ का विकल्प चुनें।
- OTP दर्ज करें या फेस स्कैन पूरा करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर “eKYC Successful” का मैसेज आ जाएगा।
2. HP Gas की eKYC ऑनलाइन कैसे करें?
HP गैस उपभोक्ताओं के लिए ईकेवाईसी की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप My HP Gas पोर्टल के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं।
स्टेप्स:
- सबसे पहले HP Pay और ‘Aadhaar FaceRD‘ ऐप डाउनलोड करें
- अगर आपका अकाउंट नहीं बना है, तो ‘New User’ पर क्लिक करके रजिस्टर करें। अगर अकाउंट है, तो ‘Sign In’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद, लेफ्ट साइड मेन्यू में ‘Aadhar Authentication’ या ‘eKYC’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर चेक करें और कैप्चा (Captcha) भरकर ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें।
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज करें और ‘Submit’ कर दें।
- आपकी HP Gas eKYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
3. Bharat Gas की eKYC ऑनलाइन कैसे करें?
भारत गैस के उपभोक्ता Hello BPCL ऐप का उपयोग करके अपनी eKYC अपडेट कर सकते हैं।
स्टेप्स:
- ऐप इंस्टॉल करें: सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘Play Store’ से ‘Hello BPCL‘ और ‘Aadhaar FaceRD‘ ऐप डाउनलोड करें।
- लॉगिन करें: ‘Hello BPCL’ ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन-इन करें। ओटीपी डालकर लॉगिन पूरा करें और सुरक्षा के लिए 4 अंकों का MPIN सेट करें।
- ई-केवाईसी शुरू करें: ऐप के होम पेज पर मौजूद ‘Complete LPG e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपने कनेक्शन का विवरण दिखाई देगा।
- फेस ऑथेंटिकेशन: ‘Complete e-KYC’ पर क्लिक करने के बाद आधार फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनें। लाइव सेल्फी लेने के लिए कैमरे का उपयोग करें।
ध्यान दें: बेहतर वेरिफिकेशन के लिए अच्छी रोशनी में सेल्फी लें, अपनी पलकें झपकाएं (blink करें) और बैकग्राउंड साफ रखें। - सफलतापूर्वक अपडेट: फेस वेरिफिकेशन सफल होते ही स्क्रीन पर ‘e-KYC successfully updated’ का संदेश आ जाएगा, जिसका मतलब है कि प्रक्रिया पूरी हो गई है
ऑफलाइन eKYC कैसे करवाएं? (Offline Process)
अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो आप ऑफलाइन भी eKYC करवा सकते हैं:
- अपनी गैस एजेंसी (Distributor) के ऑफिस जाएं।
- साथ में अपना आधार कार्ड की फोटोकॉपी और गैस पासबुक ले जाना न भूलें।
- एजेंसी पर बायोमेट्रिक मशीन (फिंगरप्रिंट स्कैनर) के जरिए 2 मिनट में आपकी eKYC निःशुल्क कर दी जाएगी।