MP High Court Assistant Grade 3 Bharti 2026:मध्यप्रदेश हाई कोर्ट भर्ती,सहायक ग्रेड-III के 1174 पदों पर नौकरी

MP High Court Assistant Grade 3 Bharti 2026-मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (Madhya Pradesh High Court, Jabalpur) ने मध्य प्रदेश राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापनाओं पर सहायक ग्रेड-III (Assistant Grade-III) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

MP High Court Assistant Grade 3 Bharti 2026:मध्यप्रदेश हाई कोर्ट भर्ती,सहायक ग्रेड-III के 1174 पदों पर नौकरी

पदों का संक्षिप्त विवरण (Vacancy Details)

  • पद का नाम: सहायक ग्रेड-III (Assistant Grade-III)
  • कुल रिक्तियां: 1174 पद
  • वेतनमान: 5200 – 20200 + Grade Pay- 1900/-। (सातवें वेतनमान के अनुसार पे-मैट्रिक्स 19500 – 62000/- लागू होगा)।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 17 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ की तिथि: 19 सितंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: बाद में उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं (Educational Qualifications)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री।
  • M.P. Agency for promotion of Information Technology (MAP-IT) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से C.P.C.T. Score card परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Application में 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 01.01.2026 के आधार पर की जाएगी

  • न्यूनतम आयु: उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु अनारक्षित: मध्य प्रदेश व अन्य राज्य के अनारक्षित श्रेणी के पुरुष आवेदकों पुरुष आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग एवं महिला): मध्य प्रदेश के पुरुष व महिला आवेदक (OBC / SC / ST श्रेणी), मध्य प्रदेश व अन्य राज्य की सभी महिलाएँ, सभी दिव्यांग अभ्यर्थी और शासकीय/निगम/मण्डल कर्मचारी तथा नगर सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित (UR) / मध्य प्रदेश के बाहर के आवेदक: इन उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क ₹ 943.40/- निर्धारित किया गया है (जिसमें परीक्षा शुल्क ₹ 200/- और पोर्टल व अन्य शुल्क ₹ 743.40/- शामिल है)।
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी (OBC, SC, ST, EWS) एवं सभी दिव्यांग: इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क शून्य (₹ 0/-) है, इन्हें केवल पोर्टल व अन्य शुल्क के रूप में ₹ 743.40/- का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा योजना (Selection Process)

परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक): यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी और इसमें बहुविकल्पीय (M.C.Q. Type) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट (02 घंटे) होगी। इसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न आएंगे:

  • सामान्य ज्ञान एवं मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान: 20 अंक
  • गणित और तार्किक क्षमता (Reasoning): 20 अंक
  • सामान्य हिंदी: 20 अंक
  • अंग्रेजी ज्ञान: 20 अंक
  • कंप्यूटर ज्ञान: 20 अंक

2. कौशल परीक्षा (Skill Test – 50 अंक): प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (कौशल परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा

  • इसमें Hindi Typing (लगभग 350 शब्द) की परीक्षा होगी, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं।
  • समय सीमा 10 मिनट होगी।
  • टाईपिंग केवल रेमिंगटन गेल (REMINGTON GAIL) फॉन्ट में ही करनी होगी।

error: Content is protected !!
Scroll to Top