MP Vidyut Vibhag OJT Bharti 2026-मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ (MMSKY) के तहत एक वर्षीय ऑन-द-जॉब-ट्रेनिंग (OJT) के लिए बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 559 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना विद्युत विभाग ओजेटी भर्ती,MP Vidyut Vibhag OJT Bharti 2026
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 सितंबर 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है (Nil)।
आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा आईटीआई (इंजीनियरिंग या नॉन-इंजीनियरिंग), डिप्लोमा (इंजीनियरिंग), या स्नातक (इंजीनियरिंग या नॉन-इंजीनियरिंग) उत्तीर्ण युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
- नोट: यह भर्ती केवल मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए है। जिन लोगों ने पहले इस योजना का लाभ लिया है, वे पुनः पात्र नहीं होंगे।
स्टाइपेंड / वेतन (Salary / Stipend)
चयनित छात्र-प्रशिक्षणार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा:
- 12वीं पास: 8000/- रुपये प्रति माह
- आईटीआई (ITI) पास: 8500/- रुपये प्रति माह
- डिप्लोमा पास: 9000/- रुपये प्रति माह
- स्नातक (Graduate) या उच्च: 10000/- रुपये प्रति माह
पदों का विवरण और ट्रेड्स (Vacancy Details & Trades)
कुल 559 पदों पर निम्नलिखित विषयों/ट्रेड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
- इलेक्ट्रिशियन (Electrician)
- इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम मेंटेनेंस
- कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
- स्टेनो – हिंदी (Steno – Hindi)
- स्टेनो – अंग्रेजी (Steno – English)
- सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
- मानव संसाधन (Human Resource)
- एकाउंट्स (Accountant)
प्रशिक्षण स्थल (Training Locations)
चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के विभिन्न प्लांट और कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं: जबलपुर, बिरसिंहपुर, चचाई, खंडवा, मंदसौर, नागपुर, सिरमौर, उमरिया, अशोकनगर, शहडोल, रीवा, सतना (Santa) और शिवपुरी।
- Jabalpur
- Birsingpur
- Chchai
- Khandwa
- Mandsour
- Nagapur
- Sirmour
- Umria
- Ashok Nagar
- Shahdol
- Rewa
- Santa
- Shivpur
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट (Merit List) के आधार पर किया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता (12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/स्नातक) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
- समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अंतिम चयन चिकित्सा फिटनेस (Medical Fitness) के आधार पर होगा।
आवेदन कैसे करें? (Form Apply Process)
उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा:
- रजिस्ट्रेशन (Registration): सबसे पहले मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के ऑनलाइन पोर्टल (mmsky.mp.gov.in) पर जाकर अपना पंजीयन करें।
- समग्र आईडी और ई-केवाईसी: पंजीयन के लिए आपकी समग्र आईडी (Samagra ID) होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आवेदक का आधार ई-केवाईसी (e-KYC) होना आवश्यक है।
- प्रोफाइल अपडेट: समग्र आईडी से लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल पूरी करें और अपनी अंकसूची की पीडीएफ (अधिकतम 500KB) अपलोड करें।
- ऑनलाइन अप्लाई (Online Apply): प्रोफाइल पूरी होने के बाद उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें।
- बैंक खाता: ध्यान रहे कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT सक्रिय (Active) होना चाहिए, क्योंकि स्टाइपेंड सीधा आपके खाते में ही आएगा।
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यहां से करें
- ऑनलाइन आवेदन यहां से करें (लॉगिन)