MP LFA Govt Vibhag Bharti 2026-संचालनालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा मध्यप्रदेश (भोपाल) के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 20 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। इस MP LFA Govt Vibhag Bharti के तहत सहायक संपरीक्षक, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य (चपरासी) के पदों पर मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।अभ्यर्थी 09 दिसंबर 2026 तक मध्यप्रदेश स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग भर्ती आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग भर्ती तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी आवेदन शुरू,MP LFA Govt Vibhag Bharti 2026
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 नवंबर 2026।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 दिसंबर 2026।
- दस्तावेज सत्यापन (सहायक संपरीक्षक): 28 दिसंबर 2026।
- दस्तावेज सत्यापन (सहायक ग्रेड-3, संविदा एवं भृत्य): 29 दिसंबर 2026।
पद का विवरण, रिक्तियां और वेतनमान
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 20 पद दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं:
- सहायक संपरीक्षक (कुल 13 पद): इसका वेतनमान ₹25,300 से ₹80,500 प्रतिमाह
- सहायक ग्रेड-3 (कुल 02 पद): इसका वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 प्रतिमाह निर्धारित है।
- सहायक ग्रेड-3 संविदा (कुल 01 पद): इसमें न्यूनतम ₹19,500 प्रतिमाह (लेवल-4) वेतन देय होगा।
- भृत्य सह फर्राश / चपरासी (कुल 04 पद):इसका वेतनमान ₹15,500 से ₹49,000 प्रतिमाह (लेवल-1) है।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनिवार्य पात्रता
- सहायक संपरीक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान या वाणिज्य (Art/Science/Commerce) संकाय में स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3 (संविदा): 12वीं (हायर सेकेन्डरी 10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही MAP-IT द्वारा आयोजित CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना और मान्यता प्राप्त संस्था (जैसे UGC विश्वविद्यालय, DOEACC, पॉलिटेक्निक मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, ITI कोपा या कंप्यूटर से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा) से कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है।
- भृत्य सह फर्राश (चपरासी): अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- मूल निवासी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र: आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए और उसके पास जिला चिकित्सा मंडल द्वारा जारी 40% या अधिक दिव्यांगता का UDID डिजिटल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- अन्य शर्तें: मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क (Nil) है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- MP LFA Govt Vibhag Bharti में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची (Merit List) तैयार की जाएगी।
- मेरिट सूची से विज्ञापित पदों के अधिकतम दो गुना अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज सत्यापन (मूल फोटो पहचान पत्र सहित) के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन से पूर्व पुलिस चरित्र सत्यापन तथा जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जांच (मूक-बधिर अभ्यर्थियों के लिए Bera Test) की जाएगी।
मध्यप्रदेश स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग भर्ती आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन पूरा करना अनिवार्य है:
- आवेदन प्रारूप डाउनलोड करें: सबसे पहले विभाग की MPPLR वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
- ऑनलाइन प्रविष्टि (अनिवार्य): ऑफलाइन फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी को ऑनलाइन दर्ज करें।
- ऑफलाइन फॉर्म जमा करें: आवेदन पत्र को सही-सही भरकर, नवीन स्व-हस्ताक्षरित पासपोर्ट फोटो, शपथ पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों (मूल निवासी, जाति/EWS, UDID प्रमाण पत्र, मार्कशीट, रोजगार पंजीयन आदि) के साथ संलग्न करें।
- डाक का पता: पूर्ण आवेदन पत्र को 09 दिसंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में रजिस्टर्ड डाक (या स्वयं) के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें:
संचालक, संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा म.प्र., प्रकोष्ठ-भोपाल, सतपुड़ा भवन, द्वितीय तल, खण्ड-ग, भोपाल। - आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यहां से करें Online Registration Form Click Here