मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग फूड क्राफ्ट भर्ती,MP Tourism Vibhag Food Craft Bharti 2026

मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग फूड क्राफ्ट भर्ती,MP Tourism Vibhag Food Craft Bharti 2026

MP Tourism Vibhag Food Craft Bharti 2026-मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग फूड क्राफ्ट भर्ती के अंतर्गत नवीन फूड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट, (मध्यप्रदेश) में शिक्षक, हॉस्टल वार्डन ,अकाउंटेंट / लेखापाल ,लैब अटेंडेंट ,मेंटेनेंस / फोरमेन / इलेक्ट्रीशियन,स्टोरकीपर / क्लर्क विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन (ईमेल) या ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026

मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग फूड क्राफ्ट भर्ती,MP Tourism Vibhag Food Craft Bharti 2026

आवेदन का प्रकार

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन (ईमेल के माध्यम से) और ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट या कार्यालय में जमा करके) दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क

  • सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) के लिए: निःशुल्क (फ्री)

आयु सीमा

  • न्यूनतम एवं अधिकतम आयु: उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता (MP Tourism Food Craft Bharti Qualification)

  • स्टोरकीपर / क्लर्क: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री
  • मेंटेनेंस / फोरमेन / इलेक्ट्रीशियन: 12वीं पास या 10वीं पास के साथ आईटीआई (ITI) इलेक्ट्रीशियन ट्रेड।
  • हॉस्टल वार्डन (महिला / पुरुष): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
  • सहायक ग्रेड-2 (अकाउंटेंट / लेखापाल): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक (B.Com) डिग्री तथा टैली और कंप्यूटर का ज्ञान।
  • लैब अटेंडेंट: 12वीं पास एवं फूड प्रोडक्शन, बेकरी या F&B सर्विस में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा।
  • टीचिंग एसोसिएट (पूर्णकालिक): 10+2 के बाद हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन या होटल मैनेजमेंट में फुल-टाइम बैचलर डिग्री तथा संबंधित विषय/टूरिज्म मैनेजमेंट में फुल-टाइम मास्टर डिग्री (दोनों में से किसी एक में न्यूनतम 60% अंक), या संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ फुल-टाइम बैचलर डिग्री, या NCHMCT द्वारा निर्धारित प्रतिशत के साथ NHTET उत्तीर्ण (संबंधित विषय में Ph.D. धारकों को NHTET से छूट)।

पदों की संख्या (Vacancy Details)

इस भर्ती में मुख्य रूप से कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  • टीचिंग एसोसिएट (पूर्णकालिक): 02 पद
  • सहायक ग्रेड-2 (अकाउंटेंट / लेखापाल): 01 पद
  • सहायक ग्रेड-3 (स्टोरकीपर / क्लर्क): 02 पद
  • हॉस्टल वार्डन: 02 पद (महिला – 01, पुरुष – 01)
  • लैब अटेंडेंट: 02 पद
  • मेंटेनेंस / फोरमेन / इलेक्ट्रीशियन: 01 पद
  • अन्य पद: उपरोक्त पदों के अतिरिक्त कुक, सफाई कर्मी, माली एवं सुरक्षा कर्मी की भी आवश्यकता है।

सैलरी (वेतनमान)

  • टीचिंग एसोसिएट (पूर्णकालिक): ₹25,000/- प्रति माह (समेकित)
  • सहायक ग्रेड-2 (अकाउंटेंट / लेखापाल): ₹18,000/- से ₹20,000/- प्रति माह (निगोशिएबल)
  • सहायक ग्रेड-3 (स्टोरकीपर / क्लर्क): कलेक्टर रेट (स्किल), जिला धार (लगभग ₹16,000/- प्रति माह)
  • हॉस्टल वार्डन (महिला / पुरुष): कलेक्टर रेट (स्किल), जिला धार (लगभग ₹16,000/- प्रति माह)
  • लैब अटेंडेंट: कलेक्टर रेट, जिला धार (लगभग ₹14,000/- से ₹16,000/- प्रति माह)
  • मेंटेनेंस / फोरमेन / इलेक्ट्रीशियन: कलेक्टर रेट, जिला धार (लगभग ₹14,000/- से ₹16,000/- प्रति माह)

MP Tourism Vibhag Food Craft Bharti के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sihmind.mp.gov.in पर जाएं और भर्ती से संबंधित निर्धारित आवेदन पत्र (Application Form) डाउनलोड करें।
  2. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और उसके साथ अपना रिज्यूमे (Resume), सभी शैक्षिक व आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां तथा हाल ही के 2 पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करें। यदि आप पहले से किसी सरकारी या स्वायत्त संस्था में कार्यरत हैं, तो अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लगाना अनिवार्य है।
  3. ऑनलाइन आवेदन (ईमेल द्वारा): पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी principal.fcidhar@mp.gov.in अथवा principalsihmind@mp.gov.in पर 30 नवंबर 2026 तक ईमेल करें।
  4. ऑफलाइन आवेदन (स्पीड पोस्ट द्वारा): आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट इन्दौर, तारिक खान की टेकरी, DPS / सिलिकॉन वेली के पास, इन्दौर बायपास रोड, राऊ, इन्दौर (म.प्र.) – 453331 के पते पर भेजें।
  5. आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
Scroll to Top