मध्यप्रदेश राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (National Institute of Hydrology, NIH), सीएचआरसी, भोपाल और रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2025 को इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
पद विवरण:
- पद का नाम: जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)
- कुल पद: 2
- वेतन: ₹37,000/- प्रति माह + HRA (अनुसार्य)
- कार्यकाल: 3 वर्ष या परियोजना समाप्ति तक
शैक्षणिक योग्यता:
- पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (Basic Science) और NET क्वालिफाइड
या - सिविल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग, जल संसाधन, हाइड्रोलॉजी, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, भू-इनफॉर्मेटिक्स, पृथ्वी विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
- उम्मीदवार को CSIR-UGC NET / GATE या केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (DST, DBT, DRDO, MOE, IIT, IISc, आदि) से चयनित होना चाहिए।
मध्यप्रदेश राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान भर्ती महत्वपूर्ण जानकारी

- इंटरव्यू की तिथि: 18 मार्च 2025
- समय: सुबह 11:00 बजे
- स्थान: राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, सेंट्रल इंडिया हाइड्रोलॉजी रीजनल सेंटर, WALMI कैंपस, कोलार रोड, भोपाल – 462016
- अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए (विशेष योग्य उम्मीदवारों को छूट दी जा सकती है)।
- यह पद पूरी तरह संविदा आधारित होगा।
- इच्छुक उम्मीदवारों को बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रमाण पत्रों की मूल और स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें