MP NPCC Bharti 2026–नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NPCC), जो कि भारत सरकार का एक उपक्रम है, ने मध्य प्रदेश ज़ोन (भोपाल) के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए अनुबंध (Contract) के आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग, HR, फाइनेंस या एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और वह भी बिना किसी पूर्व अनुभव के ।
इस भर्ती के लिए चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-In Interview) के माध्यम से किया जाएगा ।
MP NPCC Bharti 2026:मध्यप्रदेश नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- साइट इंजीनियर (सिविल) के लिए इंटरव्यू तिथि: 29 जून 2026
- अन्य सभी पदों के लिए इंटरव्यू तिथि: 30 जून 2026 (सीनियर एसोसिएट- HR/फाइनेंस और असिस्टेंट)
पदों का विवरण (Vacancy Details)
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 09 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
- साइट इंजीनियर (सिविल) (Site Engineer – Civil): 06 पद (UR-2, OBC-2, SC-1, ST-1)
- सीनियर एसोसिएट – HR (Sr. Associate – HR): 01 पद (EWS-1)
- सीनियर एसोसिएट – फाइनेंस (Sr. Associate – Finance): 01 पद (SC-1)
- असिस्टेंट – ऑफिस सपोर्ट (Assistant – OS): 01 पद (SC-1)
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
- साइट इंजीनियर (सिविल): UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में रेगुलर बैचलर डिग्री (B.E./B.Tech) ।
- सीनियर एसोसिएट (HR): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से HR में रेगुलर MBA या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री ।
- सीनियर एसोसिएट (फाइनेंस): CA / CMA / फाइनेंस में MBA या संबंधित विषय में रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री ।
- असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट): किसी भी विषय में रेगुलर ग्रेजुएशन के साथ-साथ कंप्यूटर पर 50 शब्द प्रति मिनट (W.P.M.) की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए ।
वेतन और भत्ते (Salary & Allowances)
- साइट इंजीनियर, सीनियर एसोसिएट (HR और फाइनेंस): ₹33,750/- प्रति माह (कंसोलिडेटेड) ।
- असिस्टेंट (OS): ₹25,000/- प्रति माह (कंसोलिडेटेड) ।
- अन्य भत्ते: कंपनी द्वारा 12% PF (प्रोविडेंट फंड) में योगदान और ₹1250/- प्रति माह का चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance) भी अलग से दिया जाएगा ।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।
- अधिकतम आयु: सभी पदों के लिए 40 वर्ष ।
- आयु में छूट (Age Relaxation): सरकारी नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC/Ex-Servicemen को 3 वर्ष और PWD उम्मीदवारों को 10-15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी ।
आवेदन शुल्क (Form Fee)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है (Form Fee – Nil)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- उम्मीदवारों का चयन केवल वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-In Interview) के माध्यम से किया जाएगा ।
- इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (No TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
फॉर्म अप्लाई प्रोसेस और इंटरव्यू की जानकारी (How to Apply & Interview Info)
यह पूरी तरह से ऑफलाइन प्रक्रिया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है।
आवेदन कैसे करें: अभ्यर्थी सीधे एप्लीकेशन फॉर्म (आवेदन पत्र) भरकर इंटरव्यू के स्थान पर जा सकते हैं। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स (मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि) और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी का एक सेट साथ लेकर आना अनिवार्य है ।
इंटरव्यू का समय और स्थान:
- रिपोर्टिंग का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (दोपहर 01:30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अनुमति नहीं मिलेगी) ।
- इंटरव्यू का स्थान (Venue): NPCC M.P. Zonal Office, Plot No. DK-1/110, Danish Kunj, Kolar Road, Bhopal, Madhya Pradesh – 462042
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here