MP Air Force School Bharti 2026:मध्यप्रदेश एयर फोर्स स्कूल भर्ती,प्राइमरी टीचर एवं नर्सरी शिक्षक के लिए आवेदन

MP Air Force School Bharti 2026-मध्यप्रदेश एयर फोर्स स्कूल भर्ती,शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राइमरी टीचर एवं नर्सरी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । यह भर्ती नियमित (Regular) पदों के लिए की जा रही है । जो भी उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 अप्रैल 2026,आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मई 2026

मध्यप्रदेश एयर फोर्स भर्ती,प्राइमरी टीचर एवं नर्सरी शिक्षक के लिए आवेदन:MP Air Force School Bharti 2026

मध्यप्रदेश एयर फोर्स स्कूल भर्ती:MP Air Force School Bharti 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 अप्रैल 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मई 2026

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता:

1. गेम्स टीचर (Games Teacher – Regular):

  • किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिकल एजुकेशन (Physical Education) में डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए ।

2. नर्सरी ट्रेंड टीचर (NTT – Regular):

  • अनिवार्य योग्यता: 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) पास होने के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) में डिप्लोमा या नर्सरी/मोंटेसरी/प्री-प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है । जिन उम्मीदवारों के पास नर्सरी/मोंटेसरी ट्रेनिंग में डिप्लोमा है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी । उम्मीदवार को अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह पढ़ने, लिखने और संवाद करने में सक्षम होना चाहिए ।
  • वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर एप्लीकेशन (विशेषकर MS Office) का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए । हिंदी भाषा में पढ़ने, लिखने और संवाद करने की क्षमता होनी चाहिए । इसके अलावा कला, शिल्प, कार्टून, कठपुतली बनाने, संगीत, नृत्य आदि का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा ।

आयु सीमा:

  • उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए ।
  • आयु में छूट: महिला उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से विकलांग (Physically challenged) उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी । इसके अलावा पूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) और एयर फोर्स स्कूल में पहले काम कर चुके उम्मीदवारों (कम से कम 2 वर्ष PGT/TGT/PRT या 3 वर्ष NTT के रूप में) को भी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान दिया गया है ।

आवेदन शुल्क:

  • सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Test)
  2. प्रौद्योगिकी (Technology) के उपयोग की क्षमता का परीक्षण
  3. शिक्षण अभिरुचि परीक्षण (Teaching Aptitude Test)
  4. साक्षात्कार (Interview)

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन और ईमेल दोनों माध्यमों से की जा सकती है।
  • उम्मीदवार अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र (PDF में दिए गए प्रारूप के अनुसार) और संबंधित सभी शैक्षणिक दस्तावेजों तथा प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी स्वयं (By hand) या डाक द्वारा अंतिम तिथि 10 मई 2026 तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं ।
  • जो उम्मीदवार ई-मेल के माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी afschoolamla@gmail.com पर 10 मई 2026 तक भेज सकते हैं ।
  • पता: हेडमास्टर, एयर फोर्स स्कूल आमला, आमला डिपो (PO), बैतूल – 460553, मध्य प्रदेश ।
  • आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here

error: Content is protected !!
Scroll to Top