MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025:मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2025 जारी,

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 7 मार्च 2025 से शुरू होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत कुल 660 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें| How to download MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025

  1. सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए MPPLR पर आगे दी गई लिंक पर जाएं|
  2. आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि भरें।
  3. मां के नाम के दो अक्षर और आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक डालें।
  4. कैप्चर कोड भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  5. एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा विवरण:MP Anganwadi Supervisor Exam 2025

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी,उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।

परीक्षा का समय और पाली-परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक (पहली पाली) और दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक (दूसरी पाली) आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।

पेपर की संरचना और अंक-आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में कुल 200 अंकों का पेपर होगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी और हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। परीक्षा को 4 भागों में विभाजित किया गया है, जिनमें प्रत्येक में 55-55 और 45-45 प्रश्न होंगे।

परीक्षा केंद्र-यह परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें बालाघाट, रीवा, सागर, सतना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सीधी, ग्वालियर, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, और नीमच शामिल हैं।

रिपोर्टिंग समय-परीक्षार्थियों को परीक्षा के प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

Scroll to Top