मध्यप्रदेश महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया के संबंध में नवीन सूचना जारी,MP ANM Bharti New Order

मध्यप्रदेश महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नवीन सूचना जारी की गई है,जारी सूचना में कहा गया है कि-माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा याचिकाओं में पारित आदेश दिनांक 05.11.2024 के परिपालन में समस्त याचिकाकर्ताओं जिन्होने कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह-5 के अंतर्गत ए.एन.एम. (महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की सीधी भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं उनका नाम मेरिट में है, नियुक्ति संबंधी नियमानुसार निर्णय लिये जाने हेतु दस्तावेजों के परीक्षण के संबंध में दिनांक 08.11.2024 को सुबह 9:30 बजे संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष समस्त यथोचित दस्तावेजों एवं माननीय न्यायालय निर्णय की सर्टिफाईड कापी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top