MP Bhu Abhilekh Computer Operator Bharti 2026: मध्यप्रदेश भू अभिलेख कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती,770 पदों के लिए आवेदन;12वीं के लिए मौका

MP Bhu Abhilekh Computer Operator Bharti 2026-मध्यप्रदेश भू अभिलेख कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 770 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है,इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं एवं आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2026 तक है|

MP Bhu Abhilekh Computer Operator Bharti 2026: मध्यप्रदेश भू अभिलेख कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती,770 पदों के लिए आवेदन;12वीं के लिए मौका

MP Bhu Abhilekh Computer Operator Bharti 2026:मध्यप्रदेश भू अभिलेख कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती

विवरण (Description)जानकारी (Details)
विभाग का नाममध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति
पद का नाम (Post Name)कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator)
कुल पद (Total Posts)770 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
आवेदन शुरू होने की तिथि05 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 अप्रैल 2026

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभ तिथि-05/03/2026
  • ऑनलाईन आवेदन की अतिंम तिथि-03/04/2026
  • ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रारंभ तिथि-12/03/2026
  • ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार की अतिंम तिथि-04/04/2026

MP Computer Operator Bharti 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के मापदंडों को पूरा करना होगा:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम कक्षा 12वीं पास होना एवं CPCT स्कोरकार्ड अनिवार्य है।
  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु में छूट: महिला उम्मीदवारों एवं आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है|

मध्यप्रदेश भू अभिलेख कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती पदों का विवरण

श्रेणी (Category)पदों की संख्या
UR209
SC123
ST154
OBC208
EWS76
TOTAL (कुल पद)770

MP Bhu Abhilekh Computer Operator Online Form कैसे भरें? (How to Apply)

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मार्च 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने के लिए इन सामान्य चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले विभाग की अधिकृत पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर “MP Bhu Abhilekh Computer Operator (Data Entry Operator) Bharti 2026” की लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  3. सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और प्राप्त ID/Password से लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  5. मांगे गए आवश्यक दस्तावेज़ (मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर आदि) अपलोड करें।
  6. यदि कोई आवेदन शुल्क लागू होता है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

आवश्यक दस्तावेज:-
आवेदन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्व प्रमाणित दस्तावेजों को अपलोड कराना होगा।

  • हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंकसूची।
  • 10+2 शिक्षा प्रणाली से 12 परीक्षा की अंकसूची।
  • सी.पी.सी.टी का उत्तीर्ण स्कोर कार्ड।
  • वैधता अवधि प्रमाणपत्र जारी होने की दिनांक से 07 वर्ष तक रहेगी)
  • मध्यप्रदेश का मूलनिवास प्रमाण पत्र।
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध जाति प्रमाण पत्र। (जिस पद पर आरक्षण लागू)
  • सामान्य प्रशासन विभाग का परिपत्र क्रमांक एफ-07-11/2019/आप्र/1, दिनांक 29 जून 2021 के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के प्रमाण पत्र के संदर्भ में परिपत्र की कंडिका 8.6 का पालन किया जाना है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र जारी होने के दिनांक से उस वित्तीय वर्ष के अंत (31 मार्च) तक वैध रहेगा।

मेरिट सूची औ नियुक्ति प्रक्रिया

  • आवेदकों की मेरिट सूची सी.पी.सी.टी के स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • सी.पी.सी.टी के स्कोर कार्ड से अंको की गणना निम्नानुसार की जाएगी:-
  • सी.पी.सी.टी के स्कोर कार्ड में दो सेक्शन होते है; प्रथम सेक्शन कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी एवं दूसरा सेक्शन नेट टाईपिंग (हिन्दी एवं अंग्रेजी) स्पीड होता है। नेट टाईपिंग स्पीड के लिए हिन्दी टाईपिंग में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिए क्वालिफाईड होना आवश्यक होगा। हिन्दी टाईपिंग स्पीड में क्वालिफाईड होने की स्थिति में मेरिट का निर्धारण कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लेकिन मेरिट के निर्धारण में केवल उन्ही अभ्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होने हिन्दी टाईपिंग में क्वालिफाईड किया हो।
  • यदि दो या अधिक आवेदकों के कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में समान अंक होगें तो हिन्दी टाईपिंग के अंकों के आधार पर मेरिट का निर्धारण होगा।
  • हिन्टी टाईपिंग में समान अंक होने पर अंग्रेजी टाईपिंग के अंको के आधार पर मेरिट का निर्धारण किया जाएगा।
  • . मेरिट में दो आवेदकों को कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी हिन्दी एवं अंग्रेजी नेट टाईपिंग सभी में समान अंक होने पर अधिक आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता होगी।

error: Content is protected !!
Scroll to Top