MP Bijali Vibhag MPCZ Apprentices Bharti 2026-मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPCZ) के पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर (PDTC), भोपाल ने स्नातक और डिप्लोमा (तकनीकी) अप्रेंटिस के पदों पर प्रशिक्षण के लिए अधिसूचना जारी की है ।जो भी उम्मीदवार बिजली विभाग में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी भर्ती:MP Bijali Vibhag MPCZ Apprentices Bharti 2026
पदों का विवरण: कुल 128 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें स्नातक (Graduate) अप्रेंटिस के 51 पद और डिप्लोमा (Diploma/Technical) अप्रेंटिस के 77 पद शामिल हैं । ये भर्तियां मुख्य रूप से सिविल, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और आई.टी. ब्रांच के लिए निकाली गई हैं ।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- विज्ञापन एवं आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 मार्च 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
शैक्षणिक योग्यता:
- स्नातक अप्रेंटिस: उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रिकल, सिविल, आईटी, कंप्यूटर साइंस आदि संबंधित ट्रेड में वर्ष 2022 या उसके बाद स्नातक (डिग्री) उत्तीर्ण की हो ।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड (इलेक्ट्रिकल या सिविल) में वर्ष 2022 या उसके बाद डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 के अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए । एससी, एसटी और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी ।
स्टाइपेंड (प्रतिमाह वेतन):
- स्नातक अप्रेंटिस: 12,300/- रुपये
- तकनीकी/डिप्लोमा अप्रेंटिस: 10,900/- रुपये
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के, सीधे उनके डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों की मेरिट (प्रवीण्य सूची) के आधार पर किया जाएगा । इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क (Form Fees – Nil) नहीं लिया जा रहा है।
आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन/एनरोलमेंट करना अनिवार्य है ।
- फॉर्म डाउनलोड: इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें ।
- दस्तावेज संलग्न: फॉर्म भरकर उसके साथ 10वीं/12वीं की मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा अंकसूची, NATS रजिस्ट्रेशन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र, और मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं ।
- फॉर्म जमा करें: तैयार किए गए आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले कार्यालय में स्वयं जाकर या डाक के माध्यम से इस पते पर भेजें:पता: निदेशक, पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर, दीक्षा भवन, गोविन्दपुरा, भोपाल (म.प्र.) – 462023 ।
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here
- Registration