MP Central Bank Bharti 2026:मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक भर्ती,विभिन्न पदों पर निकली नौकरी जल्दी आवेदन करें

MP Central Bank Bharti 2026-मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक भर्ती के अंतर्गत RSETIs (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। विभाग द्वारा विभिन्न जिलों के लिए संविदा (Contract) के आधार पर फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और वॉचमैन (चौकीदार) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है ।

MP Central Bank Bharti 2026:मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक भर्ती,विभिन्न पदों पर निकली नौकरी जल्दी आवेदन करें

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस MP Central Bank Recruitment 2026 का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और वेतनमान की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

MP Central Bank Bharti 2026:मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक भर्ती

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • Last Date-25/05/2026 मुरैना,भिंड,ग्वालियर
  • Last Date – 02/06/2026 ( Betul/Hoshangabad )
  • FLast Date – 09/06/2026 ( Jabalpur )
  • Last Date – 04/06/2026 ( Raisen )

पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के तहत कुल 18 पदों पर भर्तियां की जाएंगी । जिलेवार और पदवार रिक्तियों की जानकारी इस प्रकार है:

पद का नाम (Name of Post)जिला (District)
फैकल्टी (Faculty)मुरैना (01), भिंड (01), जबलपुर (01)
ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant)भिंड (01), रायसेन (01)
अटेंडर (Attender)ग्वालियर (01), बैतूल (01), जबलपुर (01), रायसेन (01)
वॉचमैन (Watchman)मुरैना (01), भिंड (01), ग्वालियर (01), रतलाम (01), होशंगाबाद (01), जबलपुर (01), रायसेन (01)
कुल पद (Total Posts)18

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Qualification and Experience)

  • फैकल्टी (Faculty): उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम (Science/Commerce/Arts) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए । शिक्षण का अनुभव और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है । ग्रामीण विकास (Rural Development) / समाजशास्त्र / मनोविज्ञान में MSW/MA या पशु चिकित्सा/बागवानी/कृषि में B.Sc या B.Ed के साथ BA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
  • ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant): उम्मीदवार के पास BSW / BA / B.Com के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए ।
  • अटेंडर (Attender): उम्मीदवार को 10वीं कक्षा (Matriculate) पास होना चाहिए ।
  • वॉचमैन (Watchman): उम्मीदवार को 7वीं कक्षा पास होना चाहिए ।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी।
  • सभी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है ।
  • आयु में छूट: सरकारी नियमानुसार SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 05 वर्ष और OBC वर्ग को 03 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान (Salary Details)

चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निम्नलिखित मासिक वेतन (Contract Amount) दिया जाएगा (यह संविदा 1 वर्ष के लिए होगी):

  • फैकल्टी (Faculty): ₹30,000/- प्रति माह
  • ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant): ₹20,000/- प्रति माह
  • अटेंडर (Attendant): ₹14,000/- प्रति माह
  • वॉचमैन (Watchman): ₹12,000/- प्रति माह

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क (Nil) नहीं देना होगा । आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • प्राप्त आवेदनों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के लिए बुलाया जाएगा ।

आवेदन भेजने का पता (Office Address):

  • ग्वालियर, मुरैना और भिंड -To Regional Manager/Co-Chairman, Dist. Level RSETI Advisory Committee (DLRAC), Central Bank of India, Regional Office, Gwalior MP – Naka Chandravadani, Jhansi Road Gwalior MP – 474001
  • Betul/Hoshanagabad – To Regional Manager/Co-Chairman, Dist. Level RSETI Advisory Committee ( DLRAC ), Central Bank of India, Regional Office, Hariyali Chowk, ITI Road, Hoshangabad MP – 461001
  • Jabalpur – To Regional Manager/Co-Chairman, Dist. Level RSETI Advisory Committee ( DLRAC ), Central Bank of India, Regional Office, Infront of South Nvenue Mall, Polipatar, Gwarighat Road, Jablapur MP – 482008
  • Raisen– Regional Head, Central Bank of India, Regional Office, 2nd Floor 9, Arera Hills, Jail Road, Bhopal MP – 462001

आवेदन एवं नोटिफिकेशन

सूचना बाकी अन्य जिलों के जो आवेदन नोटिफिकेशन दिए गए उसमें जिला बार ऊपर नीचे दिए हैं संबंधित पद का विवरण ध्यानपूर्वक देखें

error: Content is protected !!
Scroll to Top