MP Collector Office Bharti 2026:मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर सामने आया है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा लोकसेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संविदा के आधार पर ‘कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर’ (MP Collector Office Computer Operator Bharti) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश कलेक्टर कार्यालय भर्ती आवेदन:MP Collector Office Bharti 2026
पदों का विवरण (Post Details)
- अनारक्षित (पुरुष / UR Male) – 02 पद
- अनारक्षित (महिला / UR Female) – 01 पद
- अनुसूचित जनजाति (पुरुष / ST Male) – 01 पद
- कुल पद – 04
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) MP Collector Office Vacancy 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जुलाई 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क (Application Fee) -अधिक जानकारी आगे MPPLR पर दी गई है,इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क (Form Fee – Nil) नहीं देना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
- (शासकीय विभाग/उपक्रम/मंडल में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी)।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Qualification and Experience) आवेदकों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं होनी चाहिए:
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- कम्प्यूटर एप्लीकेशन में DCA या PGDCA प्रमाण पत्र।
- न्यूनतम तकनीकी योग्यता CPCT परीक्षा उत्तीर्ण।
- कार्यालयीन पत्र एवं कार्यों को हिंदी और अंग्रेजी में टाइप करने की दक्षता।
- डाटा फीडिंग और दस्तावेजों की स्कैनिंग का ज्ञान।
- एमएस-ऑफिस (MS-Office) तथा डेटाबेस सॉफ्टवेयर में कार्य करने का अनुभव।
वेतनमान (Salary) चयनित उम्मीदवारों को संविदा सेवा के दौरान प्रतिमाह 19,500/- रुपये का एकमुश्त पारिश्रमिक दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट (Merit Based) के आधार पर किया जाएगा।
- पात्र आवेदकों की मेरिट सूची CPCT स्कोरकार्ड में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- मेरिट में शामिल होने के लिए नेट टाइपिंग स्पीड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में क्वालीफाइड होना अनिवार्य है।
- समान अंक होने पर नियम: यदि दो या अधिक आवेदकों के अंक समान होते हैं, तो हिंदी टाइपिंग के अंकों के आधार पर मेरिट तय होगी। हिंदी में भी अंक समान होने पर अंग्रेजी टाइपिंग के अंक देखे जाएंगे।
- सभी अंक समान होने की स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply) इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और अपनी ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक योग्यता, DCA/PGDCA, CPCT, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति और मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि) की स्व-प्रमाणित (Self-attested) छायाप्रतियां संलग्न करें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक कार्यालय में जमा करें।
- आवेदन जमा करने का पता: कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, सिवनी,मध्यप्रदेश।
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां डाउनलोड करें