MP College Horticulture Bharti 2026-मध्यप्रदेश उद्यानिकी कॉलेज भर्ती अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय (College of Horticulture) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (द्वितीय सेमेस्टर) के लिए पूर्णतः अस्थायी (Temporary) और मानदेय (Honorarium) के आधार पर शिक्षकों के एम्पैनलमेंट के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) में शामिल हो सकते हैं ।
इस भर्ती से जुड़ी पदों की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:
MP College Horticulture Bharti 2026.मध्यप्रदेश उद्यानिकी कॉलेज भर्ती
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 4 जून 2026
- इंटरव्यू का समय: सुबह 11:00 बजे
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सभी वर्गों के लिए फॉर्म शुल्क: शून्य
आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना 01 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 62 वर्ष
- विशेष छूट: यदि किसी विषय के लिए फ्रेश युवा उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उस स्थिति में 70 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त (Retired) शिक्षकों के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है ।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
- कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural Economics): 01 पद
- कृषि इंजीनियरिंग (Agricultural Engineering): 01 पद
- अंग्रेजी (English): 01 पद
- प्रसार शिक्षा (Extension Education): 01 पद
- फूड टेक्नोलॉजी (Food technology): 01 पद
- उद्यानिकी (Horticulture): 02 पद
- प्लांट ब्रीडिंग (Plant breeding): 01 पद
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूजी (UG) और पीजी (PG) डिग्री होनी चाहिए ।
- संबंधित या संबद्ध विषय में मास्टर डिग्री (Master’s Degree) कम से कम 55% अंकों के साथ या 10 पॉइंट स्केल में 6.5 OGPA/CGPA के साथ होनी चाहिए ।
- उम्मीदवार ने UGC / ICAR या CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) या SLET / SET परीक्षा पास की हो ।
- छूट: जो उम्मीदवार NET/SLET/SET पास नहीं हैं, लेकिन उन्होंने UGC नियमों (2009 या 2016) के तहत Ph.D. डिग्री प्राप्त की है, उन्हें NET/SLET/SET से छूट दी जाएगी ।
वेतन / मानदेय (Salary / Pay Scale)
- चयनित शिक्षकों को 1600/- रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा ।
- यह मानदेय प्रति माह अधिकतम 35,000/- रुपये तक ही देय होगा ।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा ।
- इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (No TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें (How to Apply & Interview Venue)
- आवेदन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है।
- उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन (4 जून 2026) निर्धारित प्रारूप (Proforma) में अपना आवेदन फॉर्म भरकर लाना होगा ।
- वेरिफिकेशन के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य संबंधित दस्तावेज) साथ लाएं ।
- साथ ही सभी ओरिजिनल दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) फोटोकॉपी का एक सेट और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है ।
- इंटरव्यू का स्थान (Interview Address): Office of the Dean, College of Agriculture, Jabalpur (डीन का कार्यालय, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर)
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें