मध्‍यप्रदेश जिला न्यायालय भर्ती विधिक सेवा प्राधिकरण आवेदन, MP District Court Bharti 2026

MP District Court Bharti 2026-मध्‍यप्रदेश जिला न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर आयोजित की जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश न्यायालय में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

मध्‍यप्रदेश जिला न्यायालय भर्ती विधिक सेवा प्राधिकरण आवेदन, MP District Court Bharti 2026

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या 03 है, जिन्हें निम्नलिखित रूप में विभाजित किया गया है:

  • कार्यालय सहायक (Office Assistant): 01 पद
  • रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (Receptionist cum Data Entry Operator): 01 पद
  • कार्यालय भृत्य (Office Peon): 01 पद

वेतनमान (Salary/Pay Scale)

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रतिमाह निम्नलिखित वेतन दिया जाएगा:

  • कार्यालय सहायक: ₹15,000 से ₹20,000/- प्रतिमाह
  • रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर: ₹15,000 से ₹17,000/- प्रतिमाह
  • कार्यालय भृत्य: ₹10,000 से ₹12,000/- प्रतिमाह

शैक्षणिक योग्यता

  • कार्यालय सहायक (Office Assistant):
    • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Any Graduate) उत्तीर्ण।
    • कंप्यूटर में डिप्लोमा (DCA / PGDCA) होना अनिवार्य है।
    • बुनियादी वर्ड प्रोसेसिंग, डेटा फीड करने के लिए कंप्यूटर संचालन कौशल, और अच्छी टाइपिंग स्पीड का ज्ञान।
    • न्यायालयों में सही ढंग से फाइल प्रस्तुत करने और कार्यालयीन दस्तावेजों के रखरखाव का ज्ञान।
  • रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator):
    • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Any Graduate) उत्तीर्ण।
    • कंप्यूटर में डिप्लोमा (DCA / PGDCA) होना अनिवार्य है।
    • उत्कृष्ट मौखिक तथा लिखित संचार कौशल।
    • टेलीफोन, फैक्स आदि दूरसंचार प्रणालियों पर कार्य करने की क्षमता और अच्छी टाइपिंग गति।
  • कार्यालय भृत्य (Office Peon):
    • न्यूनतम 8वीं कक्षा (08th Pass) उत्तीर्ण।
    • हिंदी भाषा को अच्छी तरह से पढ़ने और लिखने की क्षमता होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) MP Vacancy District Court Bharti 2026

  • भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि: 31 जुलाई 2026
  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि (Form Start Date): 03 अगस्त 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि (Form Last Date): 10 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • शॉर्टलिस्ट/पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची अपलोड होने की तिथि: 20 अगस्त 2026 तक (संभावित)

आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु की गणना:
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Form Fee)

  • इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क शून्य (Nil) है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • शॉर्टलिस्टिंग (Scrutiny): प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची जिला न्यायालय सिंगरौली की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
  • साक्षात्कार और कौशल परीक्षा (Interview & Skill Test): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और पद की आवश्यकता के अनुसार टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • नोट: साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता (No TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफ़लाइन (Offline) माध्यम से आयोजित की जा रही है

  1. आवेदन पत्र प्राप्त करें:वेबसाइट से आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करें।
  2. दस्तावेज संलग्न करें: आवेदन पत्र को सही-सही भरें। इसके साथ अपनी सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (पैन/आधार), और 2 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करें।
  3. लिफाफा तैयार करें: लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “आवेदित पद का नाम” (जैसे कार्यालय सहायक पद हेतु आवेदन) अवश्य लिखें।
  4. आवेदन भेजने का पता:
    • कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय सिंगरौली (मध्यप्रदेश), ए.डी.आर. भवन, न्यायालय परिसर
  5. आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिनांक 10 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक प्रस्तुत करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  6. आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें

पुराने आवेदकों के लिए आवश्यक सूचना

  • पुनः आवेदन की आवश्यकता नहीं: जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व विज्ञप्ति में आवेदन कर दिया था और जिनके नाम अंतिम तिथि तक प्राप्त सूची में हैं, उन्हें नये सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है
  • निरस्त आवेदन: जिन आवेदकों के आवेदन पिछली बार विलंब से प्राप्त होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे, वे अब नवीन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं
error: Content is protected !!
Scroll to Top