MP District Court Driver Bharti 2026-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा बहुउपयोगी वाहन के लिए संविदा आधार पर वाहन चालक (ड्राइवर) की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश जिला न्यायालय में ड्राइवर के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।आवेदन शुरू होने की तिथि: 11/04/2026,आवेदन की अंतिम तिथि: 25/04/2026

इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी (पात्रता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन प्रक्रिया आदि) नीचे विस्तार से दी गई है:
MP District Court Driver Bharti 2026:मध्यप्रदेश जिला न्यायालय भर्ती आवेदन
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय
- पद का नाम: संविदा वाहन चालक (ड्राइवर)
- पदों की संख्या: 01 पद
- नौकरी का प्रकार: संविदा आधार पर (शुरुआत में 2 वर्ष के लिए)
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 11/04/2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25/04/2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।
- अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताएं (MP District Court Driver Bharti 2026 Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए ।
- ड्राइविंग लाइसेंस: उम्मीदवार के पास एक वैध (Valid) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है ।
- अनुभव: सभी प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए ।
- प्राथमिकता: जिन उम्मीदवारों के पास वाहन चलाने के अनुभव के साथ-साथ मैकेनिकल योग्यता होगी, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी ।
- नागरिकता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए ।
वेतनमान (Salary)
- चयनित उम्मीदवार को रतलाम शहर (श्रेणी-बी) के अनुसार 13,000/- रुपये प्रति माह का मानदेय (Salary) प्रदान किया जाएगा ।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (Nil) है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Interview) या स्किल टेस्ट (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा।
- नोट: इंटरव्यू या स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए प्राधिकरण द्वारा कोई यात्रा भत्ता (No TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें? (MP District Court Driver Bharti 2026 How to Apply )
यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करें: आवेदन का प्रारूप (Form) आप कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम से व्यक्तिगत रूप से प्राप्त कर सकते हैं या वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।
- फॉर्म भरें: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी (जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर आदि) सही–सही भरें ।
- दस्तावेज़ संलग्न करें: फॉर्म के साथ अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें ।
- फॉर्म जमा करें: पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र को अंतिम तिथि 25/04/2026 की शाम 5:00 बजे तक स्वयं जाकर या डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर जमा करवाएं ।
- आवेदन भेजने का पता: कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, रतलाम (मध्य प्रदेश)
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें