MP Nursing Officer & Sister Tutor Bharti 2026:मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर बंपर भर्ती,6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB), भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है ।ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि-06 अप्रैल 2026,ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि-20 अप्रैल 2026

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की प्रारंभिक तिथि: 06 अप्रैल 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि: 15 मई 2026 से

पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में भर्तियां की जाएंगी।

पदों का विस्तृत विवरण दिया गया है:

  • लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग: 1256 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा: 34 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर: 273 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी: 34 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, खंडवा: 126 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल: 32 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम: 40 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर: 39 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा: 135 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा: 76 पद
  • शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया: 54 पद
  • सिस्टर ट्यूटर के कुल पद: 218

(2099 नर्सिंग ऑफिसर + 218 सिस्टर ट्यूटर = 2317 कुल पद)

वेतनमान (Salary

  • नर्सिंग ऑफिसर: 28,700 रुपये (लेवल – 7)
  • सिस्टर ट्यूटर: 36,200 रुपये (लेवल – 9)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

नर्सिंग ऑफिसर के लिए:

  • अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (P.C.B.) विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए ।
  • 4 वर्षीय B.Sc. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग के उपरांत 2 वर्षीय पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग पाठ्यक्रम न्यूनतम 45% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 5% की छूट) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए ।
  • मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है ।

सिस्टर ट्यूटर के लिए:

  • भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (PCB) के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण ।
  • B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग उत्तीर्ण ।
  • B.Sc. (Nursing) / P.B.B.Sc. (Nursing) के साथ 1 वर्ष का कार्य अनुभव (Experience) ।
  • मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है ।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (अनारक्षित): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग/महिलाएं/शासकीय कर्मचारी आदि): 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित (UR) अभ्यर्थियों के लिए: 500 रुपये
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/PWD) के लिए: 250 रुपये
  • बैकलॉग पदों के लिए: कोई शुल्क नहीं
  • (नोट: कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये का अतिरिक्त पोर्टल शुल्क देय होगा ।)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं । आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MP Online की वेबसाइट (www.mponline.gov.in) या MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट (www.esb.mp.gov.in) पर जाना होगा । आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल पंजीकरण (आधार ई-केवाईसी) और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें

नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here

MP ESB Recruitment 2026,Nursing Officer & Sister Tutor:मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर बंपर भर्ती

error: Content is protected !!
Scroll to Top