मध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले MP Govt Agriculture College Bharti 2025 के लिए शिक्षक (Teacher) पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती Walk-in Interview के माध्यम से की जाएगी।इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि 06 नवंबर 2025 को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

MP Govt Agriculture College Bharti 2025:मध्यप्रदेश एग्रीकल्चर कॉलेज भर्ती का विवरण
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है –
- संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Master Degree) कम से कम 55% अंकों के साथ तथा NET Qualified
या - संबंधित विषय में Ph.D (डॉक्टोरल डिग्री)
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु:21 वर्ष
- अधिकतम आयु:62 वर्ष
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- विज्ञापन जारी होने की तिथि:17 अक्टूबर 2025
- साक्षात्कार की तिथि:06 नवंबर 2025
- साक्षात्कार का समय:सुबह 10:30 बजे
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- यह भर्ती ऑफलाइन (Offline) मोड में की जाएगी।
- अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार (Interview) के दिन कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
- आवेदन पत्र साक्षात्कार स्थल पर ही जमा किया जाएगा।
साक्षात्कार स्थल (Interview Venue)-Swami Vivekananda Meeting Hall, College of Agriculture, Tikamgarh (M.P.)
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- आवेदन शुल्क: ₹500/-
- शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से किया जाएगा।
- DD in favour of: Dean, College of Agriculture, Tikamgarh
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन Walk-in Interview के आधार पर किया जाएगा।
कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
पदों का विवरण–MP Govt Agriculture College Bharti 2025
| विभाग का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| उद्यानिकी (Horticulture) | 01 |
| मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन (Soil Science & Agricultural Chemistry) | 01 |
| कृषि विज्ञान (Agronomy) | 02 |
| कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural Economics) | 01 |
| पादप रोग विज्ञान (Plant Pathology) | 01 |
| गणित एवं सांख्यिकी (Mathematics & Statistics) | 01 |
| आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन (Plant Breeding & Genetics) | 01 |
आवश्यक निर्देश (Important Instructions)
- अभ्यर्थी सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (शैक्षणिक,जाति,अनुभव आदि) के मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं।
- साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here