मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती, कक्षा 10वीं पास के लिए,1200 पदों पर नौकरी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB) ने अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती (MP Hospital Assistant Bharti Vacancy 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास उम्मीदवार 7 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, आयु सीमा, और सिलेबस की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1200 चतुर्थ श्रेणी पदों को भरा जाएगा

जो भी उम्मीदवार 10वीं पास हैं, वे इस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए Online कमाध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

MP Hospital Assistant Bharti Vacancy 2026

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्ड का नाममध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB), भोपाल
विभाग का नामसंचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश
पद का नामअस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी / अकार्यपालिक)
कुल पद (Total Posts)1200 पद
वेतनमान (Salary)रु. 15,500 – 49,000/- (लेवल 1)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 मई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 मई 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की प्रारंभिक तिथि: 07 मई 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026
  • परीक्षा की तिथि (संभावित): 24 जून 2026 (बुधवार) से प्रारंभ

वर्गवार रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

अस्पताल सहायक के 1200 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार बांटा गया है:

श्रेणी (Category)कुल पद
अनारक्षित (UR)324
ई.डब्ल्यू.एस. (EWS)120
अनुसूचित जाति (SC)192
अनुसूचित जनजाति (ST)240
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)324
कुल योग (Total)1200

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हाई स्कूल / 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • रोजगार पंजीयन: सभी अभ्यर्थियों का मध्यप्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • आधार पंजीयन: अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु (अनारक्षित): 40 वर्ष।
  • अधिकतम आयु (SC/ST/OBC/महिला/शासकीय सेवक): 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)।
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee

आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है:

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए (UR)रु. 500/-
SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (केवल म.प्र. के मूल निवासी)रु. 250/-
सीधी भर्ती – बैकलॉग पदकोई शुल्क नहीं

(इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर 60/- रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से फॉर्म भरने पर 20/- रुपये का पोर्टल शुल्क देय होगा।)

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया (Exam Pattern & Syllabus)

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) पर निर्भर करेगी।

  • प्रश्न पत्र: परीक्षा में केवल 1 प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रश्नों की संख्या और अंक: कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे।
  • परीक्षा का समय: परीक्षा 2 घंटे की होगी और यह 2 पालियों (सुबह 10:00 से 12:00 और दोपहर 03:00 से 05:00) में आयोजित की जाएगी।
  • पाठ्यक्रम (Syllabus): 10वीं स्तर के विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
    • सामान्य हिन्दी
    • अंग्रेजी
    • गणित
    • विज्ञान
    • सामाजिक विज्ञान

नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 मई 2026

error: Content is protected !!
Scroll to Top