MP ITI Guest Faculty Bharti 2026-मध्यप्रदेश आईटीआई गेस्ट फैकल्टी भर्ती शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में मेहमान प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है । आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026 ,आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2026

MP ITI Guest Faculty Bharti 2026,मध्यप्रदेश आईटीआई गेस्ट फैकल्टी भर्ती आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2026
- मेरिट सूची जारी होने की तिथि: 24 अप्रैल 2026
- प्रथम चरण की ज्वाइनिंग: 01 मई 2026
- द्वितीय चरण की ज्वाइनिंग: 08 मई 2026
- तृतीय चरण की ज्वाइनिंग: 15 मई 2026
पदों का विवरण (Vacancy Details) इस भर्ती अभियान के तहत कुल 02 रिक्त पदों को भरा जाएगा:
- शासकीय संभागीय आईटीआई, जबलपुर: व्यवसाय – ओल्ड एज केयर (Old Age Care) – 01 पद (अनारक्षित – ओपन) ।
- शासकीय आईटीआई, तेंदुखेड़ा (नरसिंहपुर): व्यवसाय – फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन (Physiotherapy Technician) – 01 पद (अनुसूचित जनजाति – ओपन) ।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- ओल्ड एज केयर (Old Age Care): उम्मीदवार 10वीं पास (अथवा पुरानी पद्धति से 11वीं उत्तीर्ण) होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI या शिक्षुता परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए । अथवा यूजीसी/एआईसीटीई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी (Psychology) या नर्सिंग (Nursing) में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए ।
- फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन: यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में B.Voc या डिग्री होनी चाहिए । अथवा फिजियोथेरेपी में कम से कम 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए । अथवा फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन ट्रेड में NTC/NAC (ITI) पास होना चाहिए ।
आयु सीमा (Age Limit) आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए । आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि या 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी ।
वेतन/मानदेय (Salary) चयनित मेहमान प्रवक्ताओं को प्रति कार्य दिवस के अनुसार अधिकतम 20,000/- रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा ।
आवेदन शुल्क (Application Fee) इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है (पूर्णतः निःशुल्क) ।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा; कोई अलग से चयन सूची या परीक्षा नहीं होगी । मेरिट सूची निम्न आधार पर बनेगी:
- शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता (Base Qualification): अधिकतम 70 अंक (प्रतिशत का 0.7 गुना) ।
- उच्चतर योग्यता: संबंधित क्षेत्र में डिग्री/पॉलिटेक्निक डिप्लोमा/अनुदेशक प्रशिक्षण के लिए अधिकतम 05 अंक ।
- अनुभव: शासकीय या मान्यता प्राप्त निजी आईटीआई में कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 20 अंक (प्रति वर्ष 4 अंक) ।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है ।
- आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
- उम्मीदवार निर्धारित आवेदन प्रारूप को पूरा भरें और अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और मूल निवासी प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) छायाप्रतियां संलग्न करें ।
- सभी दस्तावेजों के साथ भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर अंतिम तिथि (21 अप्रैल 2026) तक स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर जमा करें ।
- आवेदन भेजने का पता: कार्यालय संयुक्त संचालक, कौशल विकास क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर क्षेत्र जबलपुर प्रशासनिक भवन, द्वितीय तल, संभागीय आईटीआई परिसर, दमोह रोड, माढ़ोताल, जबलपुर (म.प्र.) – 482002
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें