MP Jan Shikshan Sansthan Bharti-कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 05 अप्रैल 2026,आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 08 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश जन शिक्षण संथान भर्ती 2026,MP Jan Shikshan Sansthan Bharti Mandla
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 05 अप्रैल 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 08 अप्रैल 2026
- साक्षात्कार (Interview) की तिथि: 09 अप्रैल 2026
- साक्षात्कार का समय: शाम 04:00 बजे
पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता (कुल पद – 06):
- 1. कार्यक्रम अधिकारी (Program Officer) – 01 पद: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री के साथ सामाजिक कार्य एवं कौशल विकास क्षेत्र में 05 वर्ष का अनुभव।
- 2. सहायक कार्यक्रम अधिकारी (Assistant Program Officer) – 01 पद: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री एवं कौशल विकास क्षेत्र में 03 वर्ष का अनुभव।
- 3. क्षेत्र समन्वयक (Field Coordinator) – 02 पद: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं कौशल विकास क्षेत्र में 02 वर्ष का अनुभव।
- 4. कम्प्यूटर ऑपरेटर सह लिपिक (Computer Operator cum Clerk) – 01 पद: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा कम्प्यूटर का ज्ञान (DCA/PGDCA) और हिन्दी व इंग्लिश टाइपिंग में दक्षता।
- 5. भृत्य/एम.टी.एस. (Peon/MTS) – 01 पद: कक्षा 08वीं उत्तीर्ण एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आयु सीमा, वेतन और आवेदन शुल्क:
- आयु सीमा: सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। (आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी)।
- वेतन (Salary): चयन के आधार पर योग्यतानुसार दिया जाएगा।
- आवेदन शुल्क (Form Fees): निःशुल्क (Nil)।
आवेदन कैसे करें (Form Apply Process):
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। अपना बायोडाटा (Resume/CV) तथा सभी संबंधित अभिलेखों (Documents) की छायाप्रति अंतिम तिथि 08.04.2026 तक नीचे दिए गए पते या ईमेल पर भेजें:
- कार्यालय का पता: कार्यालय निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, स्टेट बैंक के पीछे, आशियाना कॉलोनी, ज्वालाजी वार्ड, महाराजपुर, मण्डला (म.प्र.) पिन कोड – 481661 (अभ्यर्थी डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं)।
- ईमेल आईडी: jssmandla@yahoo.co.in
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
चयन ‘वॉक-इन-इंटरव्यू’ (Walk In Interview) के आधार पर किया जाएगा।
- साक्षात्कार का स्थान: जन जातीय कौशल केन्द्र, पौड़ी महाराजपुर, मण्डला (म.प्र.)
कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
- अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- यह नियुक्ति प्रथम 3 माह के लिए समीक्षाधीन रहेगी, कार्य संतोषजनक पाए जाने पर ही इसे आगामी माह के लिए बढ़ाया जाएगा।
- नोट: पूर्व में जारी विज्ञापन दिनांक 22 मार्च 2026 (जिसे निरस्त कर यह नवीन विज्ञापन जारी किया गया है) के विरुद्ध जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा कर चुके हैं, उन्हें पुनः अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here