MP Medical College Bharti 2026-मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (संचालनालय चिकित्सा शिक्षा) ने राज्य के विभिन्न नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है।
यह भर्ती मध्य प्रदेश के सतना, सिवनी, नीमच, मंदसौर, सिंगरौली, श्योपुर, बुधनी, दमोह एवं छतरपुर के मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग भर्ती,761 पदों के लिए आवेदन| MP Medical College Bharti 2026
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 761 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:
- सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor): 342 पद
- सह प्राध्यापक (Associate Professor): 285 पद
- प्राध्यापक (Professor): 134 पद
- कुल पद (Total Posts): 761
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (Form Start Date): 01 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि (Form Last Date): 22 जून 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
पदों के अनुसार आवेदन शुल्क में भिन्नता है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:
- सहायक प्राध्यापक पद हेतु: मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) एवं दिव्यांगजनों के लिए रु. 1500/-।
- सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक पद हेतु: मध्य प्रदेश के मूल निवासी (केवल SC/ST) के लिए रु. 1500/-।
- शेष सभी श्रेणियों (UR) और मध्य प्रदेश के बाहर के निवासियों के लिए: रु. 2500/- (सभी पदों के लिए)।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु सीमा की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी:
- सहायक प्राध्यापक: अभ्यर्थी ने 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, किन्तु 50 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो।
- सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक: विज्ञापन दिनांक से अधिवार्षिकीय आयु (65 वर्ष) पूर्ण करने में न्यूनतम 5 वर्ष शेष हों।
- अर्धवार्षिकी (सेवानिवृत्ति) आयु: 65 वर्ष निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Qualification & Experience)
- सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor): राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) 2025 के अनुसार संबंधित विषय में तालिका ‘क’ और ‘ख’ के अनुसार योग्यता तथा किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में संबंधित विषय में सीनियर रेजीडेंट के रूप में 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
- सह प्राध्यापक (Associate Professor): संबंधित विषय में 3 वर्ष तक सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यानुभव, एसोसिएट प्रोफेसर बनने के बाद कम से कम 2 शोध प्रकाशन (Research Publications), और बायोमेडिकल रिसर्च/चिकित्सा शिक्षा में बुनियादी पाठ्यक्रम पूरा किया हो।
- प्राध्यापक (Professor): संबंधित विषय में 3 वर्ष तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यानुभव, कम से कम 2 शोध प्रकाशन, और बायोमेडिकल/चिकित्सा शिक्षा में बुनियादी पाठ्यक्रम होना चाहिए।
- (महत्वपूर्ण नोट: कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद् में पंजीयन होना अनिवार्य है।)
वेतनमान (Salary/Pay Scale)
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी:
- प्राध्यापक (Professor): 1,44,200 – 2,18,200 रुपये (लेवल 14)
- सह प्राध्यापक (Associate Professor): 1,31,400 – 2,17,100 रुपये (लेवल 13ए)
- सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor): 68,900 – 2,05,500 रुपये (लेवल 11)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
- विज्ञापित पदों के 5 गुना अभ्यर्थियों को उनके प्रोराटा (Pro-rata) अंकों के आधार पर साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
- अंतिम चयन सूची साक्षात्कार में प्राप्त अंकों एवं अंतरिम प्रोरेटा अंकों के कुल प्राप्तांकों (Merit List) के आधार पर घोषित की जाएगी।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर “भर्ती देय” सेक्शन में जाकर संबंधित पद का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
- 10वीं की अंकसूची के अनुसार अपनी जन्मतिथि, नाम और अन्य सभी जानकारी भरें।
- आयु प्रमाण पत्र, सभी वर्षों/सेमेस्टर्स की अंक सूचियां, अनुभव प्रमाण-पत्र, शोध पत्र (Research Papers), और जाति प्रमाण-पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रतियां अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
आवेदन एवं नोटिफिकेशन