मध्यप्रदेश नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भर्ती 2026:MP National Law Institute University Bharti Bhopal

मध्यप्रदेश नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) भर्ती 2026 के अंतर्गत शैक्षणिक पदों (MP National Law Institute University Bharti Bhopal Academic Positions) के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे इस भर्ती के लिए 30 मई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

हम आपको NLIU भोपाल फैकल्टी भर्ती 2026 से जुड़ी पदों की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म भरने के तरीके की पूरी विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भर्ती 2026:MP National Law Institute University Bharti Bhopal

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि: 30/04/2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 30/04/2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी । पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • प्रोफेसर ऑफ लॉ (Professor of Law): 04 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ लॉ (Associate Professor of Law): 05 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ लॉ (Assistant Professor of Law): 08 पद

वर्ग-अनुसार पदों की जानकारी (Category-wise Posts)

  • प्रोफेसर: 4 पद (अनारक्षित – 2, SC – 1, ST – 1)
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 5 पद (अनारक्षित – 2, OBC – 1, SC – 1, ST – 1)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 8 पद (अनारक्षित – 4, OBC – 1, SC – 1, ST – 2)

शैक्षणिक योग्यता (Qualification and Experience)

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor): किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (Master’s degree) होनी चाहिए । इसके साथ ही उम्मीदवार ने UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET/SLET/SET परीक्षा पास की हो, या उनके पास Ph.D./M.Phil. की डिग्री हो ।
  • एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor): संबंधित अनुशासन में Ph.D. डिग्री और 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री । असिस्टेंट प्रोफेसर के स्तर पर कम से कम 8 वर्षों का टीचिंग/रिसर्च अनुभव होना चाहिए और कम से कम 7 रिसर्च पेपर पब्लिश होने चाहिए ।
  • प्रोफेसर (Professor): संबंधित अनुशासन में Ph.D. की डिग्री के साथ किसी यूनिवर्सिटी/कॉलेज में न्यूनतम 10 वर्षों का टीचिंग अनुभव आवश्यक है । साथ ही न्यूनतम 10 रिसर्च पेपर पब्लिश होने चाहिए ।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 55 वर्ष
  • आयु में छूट (Age Relaxation): SC / ST / PWD वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतनमान (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को UGC के नियमों के अनुसार 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सैलरी दी जाएगी (Pay Level – 7)

आवेदन शुल्क (Form Fee)

  • SC / ST वर्ग के लिए: ₹590/-
  • OBC / UR (सामान्य) वर्ग के लिए: ₹1180/-
  • भुगतान का प्रकार: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा । उम्मीदवार को ऑनलाइन फीस जमा करके उसका प्रिंट-आउट और ट्रांजेक्शन डिटेल्स आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा । आवेदनों की छटनी (Shortlisting) के बाद, केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा

आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन (Offline) रखी गई है। फॉर्म अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें ।
  2. आवेदन पत्र को सही-सही भरें। यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म और शुल्क जमा करना होगा ।
  3. फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे- मार्कशीट, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्यानुभव (Experience) प्रमाण पत्र और ऑनलाइन फीस जमा करने की रसीद की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगाएँ ।
  4. आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके स्वयं (By Hand), स्पीड पोस्ट (Speed Post) या कूरियर के माध्यम से अंतिम तिथि (30 मई 2026, शाम 5 बजे तक) से पहले नीचे दिए गए पते पर भेजें ।
  5. आवेदन भेजने का पता (Office Address): The Registrar, National Law Institute University, Kerwa Dam Road, Bhopal, Madhya Pradesh – 462044

आवेदन एवं नोटिफिकेशन

पदों का विवरण

error: Content is protected !!
Scroll to Top