MP NITTTR Bhopal Apprentice Bharti 2026: ग्रेजुएट और टेक्नीशियन के 18 पदों भर्ती, आवेदन शुरू

MP NITTTR Bhopal Apprentice Bharti 2026-राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), भोपाल (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Apprentice) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । जो भी युवा एक प्रतिष्ठित संस्थान से प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त कर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है ।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 04/05/2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25/05/2026 (शाम 6:00 बजे तक)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सभी वर्गों (General/OBC/SC/ST) के लिए आवेदन पूर्णतः निशुल्क (Nil) है।

आयु सीमा (Age Limit)

(आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी)

  • न्यूनतम आयु: 14 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष।
  • आयु सीमा में छूट: SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता (Vacancy Details & Qualifications)

कुल 18 पदों को निम्नलिखित दो भागों में बांटा गया है:

1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) – कुल 15 पद

  • योग्यता: इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री (B.E./B.Tech.) या सामान्य स्ट्रीम (Science, Arts, Commerce) में ग्रेजुएट (B.A/B.Sc./ B.Com/BBA/BCA) होना अनिवार्य है ।
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग: 02 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 02 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 02 पद
  • सामान्य स्ट्रीम ग्रेजुएट (BA/BSc/BCom/BBA/BCA): 09 पद

2. टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice) – कुल 03 पद

  • योग्यता: स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (10वीं के बाद 3 साल का डिप्लोमा या 12वीं के बाद 2 साल का डिप्लोमा) ।
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग: 01 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 01 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 01 पद

अन्य पात्रता शर्तें (Eligibility Conditions)

  • जिन उम्मीदवारों ने अपनी क्वालिफाइंग डिग्री/डिप्लोमा पास करने के 5 साल के भीतर आवेदन किया है, केवल वे ही पात्र हैं ।
  • सत्र 2026-27 में अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे (Pursuing) छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं ।
  • पोस्ट ग्रेजुएट (PG) योग्यता वाले या जिनके पास 1 वर्ष से अधिक का अनुभव है, वे आवेदन नहीं कर सकते ।
  • जो उम्मीदवार पहले ही इस योजना के तहत अप्रेंटिस ट्रेनिंग ले चुके हैं, वे पात्र नहीं माने जायेंगे ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  1. मेरिट सूची (Merit List): पात्र उम्मीदवारों को उनके डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंकों (80% वेटेज) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा ।
  2. इंटरव्यू (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार (20% वेटेज) के लिए बुलाया जाएगा ।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): इसके बाद सभी मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  4. नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
  5. आवेदन यहां से करें

MP NITTTR Bhopal Apprentice Bharti 2026: ग्रेजुएट और टेक्नीशियन के 18 पदों भर्ती, आवेदन शुरू

error: Content is protected !!
Scroll to Top