MP Ordnance Factory Itarsi Bharti 2026:मध्यप्रदेश आयुध निर्माणी इटारसी भर्ती,अप्रेंटिस के 50 पदों पर आवेदन शुरू

MP Ordnance Factory Itarsi Bharti 2026-रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन ‘आयुध निर्माणी इटारसी’ (म्युनिशन्स इंडिया लिमिटेड की इकाई) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का एक शानदार अवसर प्रदान किया है। संस्था ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सामान्य स्ट्रीम) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी फ्रेशर उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र से अप्रेंटिस करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं।

MP Ordnance Factory Itarsi Bharti 2026:मध्यप्रदेश आयुध निर्माणी इटारसी भर्ती

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 अक्टूबर 2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 29 नवंबर 2026

पदों का विवरण (कुल 50 पद):

  • पद का नाम: ग्रेजुएट अप्रेंटिस (जनरल स्ट्रीम)
  • अनारक्षित (UR): 25 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL): 08 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 07 पद
  • दिव्यांग (PWD): 02 पद (इसमें OH के लिए 01 पद और MD के लिए 01 पद क्षैतिज रूप से आरक्षित है)

शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक शर्तें:

  • डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जनरल स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए (जैसे- B.Sc, B.Com, BCA, BBA या B.A)।
  • केवल फ्रेशर उम्मीदवार ही इसके लिए पात्र हैं।
  • ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए हुए 2 साल से ज्यादा का समय नहीं बीता होना चाहिए।
  • यदि डिग्री के रिजल्ट और प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख के बीच 1 साल से अधिक का अंतर (Gap) है, तो उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में एक शपथ पत्र (Affidavit) देना होगा।
  • जिन उम्मीदवारों के पास पहले से 1 वर्ष या उससे अधिक का जॉब अनुभव है या जिन्होंने कहीं और से अप्रेंटिसशिप की है, वे इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा:

  • 01 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  • इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई ऊपरी (अधिकतम) आयु सीमा नहीं रखी गई है (No Limit)।

आवेदन शुल्क:

  • इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी फॉर्म फीस (Nil) नहीं देनी है।

स्टाइपेंड (वेतन):

  • चयनित उम्मीदवारों को 1 साल के प्रशिक्षण के दौरान 12,300/- रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process):
इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन नीचे दिए गए चरणों के आधार पर होगा:

  1. मेरिट लिस्ट: ग्रेजुएशन परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  3. पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट
  4. मेडिकल टेस्ट (चिकित्सा परीक्षण)

आवेदन कैसे करें? (Offline Form Apply Process)

  • आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे।
  • सबसे पहले विभाग द्वारा जारी किये गए आवेदन फॉर्म (Application Format) का प्रिंट आउट निकाल लें।
  • फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर उस पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, मार्कशीट, डिग्री, और जाति प्रमाण पत्र आदि की प्रतियां संलग्न करें।
  • सभी दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखकर अंतिम तिथि (29 नवंबर 2026) से पहले नीचे दिए गए पते पर डाक द्वारा या स्वयं कार्यालय जाकर जमा करें।
  • आवेदन पत्र भेजने का पता:To,The Chief General Manager,Ordnance Factory Itarsi,Narmadapuram MP – 461122
  • आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
error: Content is protected !!
Scroll to Top