मध्यप्रदेश में संविदा आधार पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए इसमें सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता (पुनर्वास/क्लिनिकल साइकोलॉजी),व्यावसायिक प्रशिक्षक,मास्टर ट्रेनर (बधिर), संपत्ति और रखरखाव अधिकारी, ऑक्यूपेशनल थेरपिस्ट, डेमोंस्ट्रेटर, पर्यवेक्षक,तकनीकी सहायक और आवासीय सहायक वार्डन जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक निर्धारित है|चयनित अभ्यर्थियों को सैलरी ₹30,000 से ₹75,000 प्रति माह निर्धारित है|
मध्यप्रदेश संविदा भर्ती विवरण
शैक्षणिक योग्यता:
- सहायक प्रोफेसर:B.Ed. SE(ID) या M.Ed. SE(ID)।
- व्याख्याता (पुनर्वास/क्लिनिकल साइकोलॉजी):RCI मान्यता प्राप्त M.Phil पुनर्वास/क्लिनिकल साइकोलॉजी।
- व्यावसायिक प्रशिक्षक:हाई स्कूल पास, संबंधित डिप्लोमा, न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव, RCI पंजीकरण अनिवार्य।
- मास्टर ट्रेनर (बधिर):स्नातक + C स्तर/DTISL प्रमाणपत्र।
- संपत्ति और रखरखाव अधिकारी: सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E.।
- ऑक्यूपेशनल थेरपिस्ट:ऑक्यूपेशनल थेरपी में स्नातक।
- डेमोंस्ट्रेटर (CCCG):विशेष शिक्षा या किसी विकलांगता क्षेत्र में डिप्लोमा या B.Ed. SE(ID)।
- पर्यवेक्षक (DCBR):विकलांगता या सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री, विशेष शिक्षा में डिप्लोमा/डिग्री।
- तकनीकी सहायक:IT/कंप्यूटर साइंस में बी.टेक या मास कम्युनिकेशन में मास्टर।
- आवासीय सहायक वार्डन:स्नातक + हाउसकीपिंग/एस्टेट मैनेजमेंट/सार्वजनिक संबंध में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र।
- उपर्युक्त योग्यता के साथ संबंधित कार्य का अनुभव एवं RCI पंजीयन होना चाहिए,भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देखें|
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन की अंतिम तिथि:मध्यप्रदेश संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक निर्धारित है|
- आवेदन का प्रकार-इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई है|
आवेदन शुल्क:इन पदों के लिए आवेदन सभी वर्गों के लिए निशुल्क (फ्री) हैं
आवेदन का पता-आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेजों को Director, National Institute of Mental Health Rehabilitation, Bhopal-Indore Highway, Sherpur Sehore MP – 466001 के पते पर 17 जनवरी 2025 तक भेजना होगा।
सैलरी का विवरण
पद का नाम | सैलरी का विवरण |
---|---|
तकनीकी सहायक | ₹30,000/- |
आवासीय सहायक वार्डन | ₹30,000/- |
डेमोंस्ट्रेटर | ₹35,000/- |
पर्यवेक्षक | ₹35,000/- |
संपत्ति और रखरखाव अधिकारी | ₹40,000/- |
ऑक्यूपेशनल थेरपिस्ट | ₹40,000/- |
व्यावसायिक प्रशिक्षक | ₹45,000/- |
मास्टर ट्रेनर (बधिर) | ₹45,000/- |
व्याख्याता (पुनर्वास/क्लिनिकल साइकोलॉजी) | ₹60,000/- |
सहायक प्रोफेसर | ₹75,000/- |