मध्‍यप्रदेश गन्‍ना अनुसंधान स्‍टेशन भर्ती 2026:MP Sugarcane Research Station Bharti

MP Sugarcane Research Station Bharti-मध्‍यप्रदेश गन्ना अनुसंधान स्टेशन (Sugarcane Research Station), बोहानी, नरसिंहपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । यह भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) के माध्यम से संविदा/अस्थायी (Temporary/Contractual) आधार पर की जाएगी ।

मध्‍यप्रदेश गन्‍ना अनुसंधान स्‍टेशन भर्ती 2026:MP Sugarcane Research Station Bohani Bharti

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। वैकेंसी से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

मध्‍यप्रदेश गन्‍ना अनुसंधान स्‍टेशन भर्ती 2026:MP Sugarcane Research Station Bharti

Post Details & Vacancies (पदों की जानकारी)

इस भर्ती में कुल 04 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं:

  • Senior Research Fellow (SRF): 01 पद
  • Field Assistant (फील्ड असिस्टेंट): 02 पद
  • Junior Research Fellow (JRF): 01 पद

Qualification & Salary (शैक्षणिक योग्यता और वेतन)

1. Senior Research Fellow (SRF):

  • योग्यता: एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री (Entomology या Plant Pathology में विशेषज्ञता के साथ) न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है । कंप्यूटर एप्लीकेशन और कृषि फील्ड वर्क का ज्ञान होना वांछनीय (Desirable) है ।
  • वेतन (Salary): 37,000/- रुपये प्रति माह + HRA ।

2. Field Assistant (फील्ड असिस्टेंट):

  • योग्यता: एग्रीकल्चर / PCB / PCM विषयों के साथ 12वीं (Higher Secondary) पास होना चाहिए । जिन उम्मीदवारों के पास B.Sc. (Ag.) की डिग्री होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी । कंप्यूटर और फील्ड वर्क का ज्ञान वांछनीय है ।
  • वेतन (Salary): 18,000/- रुपये प्रति माह (Consolidated) ।

3. Junior Research Fellow (JRF):

  • योग्यता: एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री (Plant Pathology / Soil Science & Agriculture Chemistry में विशेषज्ञता के साथ) न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास । कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना वांछनीय है ।
  • वेतन (Salary): 35,000/- रुपये प्रति माह + HRA ।

Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age – Male): 35 वर्ष (पुरुषों के लिए)
  • अधिकतम आयु (Maximum Age – Female): 40 वर्ष (महिलाओं के लिए)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • SC / ST उम्मीदवार: नि:शुल्क (Nil)
  • अन्य सभी उम्मीदवार (All Other’s): 100/- रुपये
  • शुल्क भुगतान का प्रकार: आवेदन शुल्क का भुगतान Demand Draft (DD) या Indian Postal Order (IPO) के माध्यम से “Dean, College of Agriculture, JNKVV, Jabalpur” के पक्ष में करना होगा ।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

  • इंटरव्यू की तिथि (Interview Date): 24/03/2026
  • इंटरव्यू का समय (Interview Time): सुबह 11:00 AM

Interview & Job Location

  • जॉब लोकेशन (Job Location): गन्ना अनुसंधान स्टेशन (Sugarcane Research Station) – बोहानी, जिला – नरसिंहपुर (म.प्र.) ।
  • इंटरव्यू का स्थान (Interview Address): Office of the Dean, College of Agriculture, JNKVV, Jabalpur (M.P.) – 482004 ।

Form Apply Process & Selection Process (आवेदन और चयन प्रक्रिया)

  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन सीधे Walk-in-Interview के आधार पर होगा ।
  • आवेदन प्रक्रिया: यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन ही अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा ।
  • आवेदन फॉर्म का प्रारूप वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है ।
  • जरूरी दस्तावेज: इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को विधिवत भरा हुआ आवेदन फॉर्म, DD/IPO की रसीद, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र, और सभी ओरिजिनल मार्कशीट/सर्टिफिकेट लेकर आना अनिवार्य है ।
  • सभी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) फोटोकॉपी के दो सेट भी साथ लाने होंगे ।
  • इंटरव्यू में शामिल होने के लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा ।
  • आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Download Click Here

error: Content is protected !!
Scroll to Top