मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमपी शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक होंगे|यह भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3 के तहत विभिन्न पदों के लिए की जाएगी। कुल 10758 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 एवं वर्ग 3 से संबंधित जानकारी,MP Teacher Bharti
- भर्ती : शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2025
- आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹500/-
- EWS/OBC/SC/ST: ₹250/–
- आयु सीमा:
- सामान्य वर्ग: 21 से 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग (महिलाएं और अन्य): अधिकतम 45 वर्ष
- योग्यता:
- संबंधित विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) और बीएड/डीएड|
- मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) पास होना अनिवार्य|
- अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देखें|
- परीक्षा तिथि:एमपी शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 मार्च 2025 से आयोजित।
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 एवं वर्ग 3 पदों का विवरण
पद का प्रकार | पदों की संख्या |
---|---|
वर्ग 2 विषय शिक्षक | 7929 |
वर्ग 2 खेल शिक्षक | 338 |
वर्ग 2 संगीत गायन/वादन | 392 |
वर्ग 3 खेल शिक्षक | 1377 |
वर्ग 3 संगीत गायन/वादन | 452 |
नृत्य प्राथमिक शिक्षक | 270 |