MP Van Vihar National Park Bharti 2026,मध्यप्रदेश वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भर्ती:नेचुरलिस्ट/गाइड के पदों पर आवेदन

MP Van Vihar National Park Bharti 2026-मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एवं जू प्रबंधन ने नेचुरलिस्ट और गाइड के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। जो भी उम्मीदवार प्रकृति, वन्यजीव और पर्यटन के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अप्रैल 2026,आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026

MP Van Vihar National Park Bharti 2026,मध्यप्रदेश वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भर्ती:

MP Van Vihar National Park Bharti 2026,मध्यप्रदेश वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भर्ती

पद का नाम और रिक्तियां

  • पद का नाम: नेचुरलिस्ट / गाइड
  • पदों की संख्या: विभाग की आवश्यकतानुसार

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026

शैक्षणिक योग्यता और प्राथमिकता

  • इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
  • जिन उम्मीदवारों के पास वन्यजीव, वानिकी, प्राणीशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान या पर्यटन जैसे विषय रहे हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदकों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है, जबकि अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना एक वांछनीय योग्यता (अतिरिक्त लाभ) माना जाएगा ।
  • उम्मीदवार का संचार (Communication) और व्यवहार कौशल अच्छा होना चाहिए ।

आयु सीमा

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

वेतन (मानदेय) और आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।
  • चयनित उम्मीदवारों को वन विहार प्रबंधन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रति ट्रिप या प्रति सत्र (Session) के आधार पर मानदेय दिया जाएगा।

कार्य का स्वरूप (जिम्मेदारियां) चयनित उम्मीदवारों को मुख्य रूप से टाइगर सफारी के दौरान पर्यटकों का मार्गदर्शन करना होगा । इसके अतिरिक्त, नेचर ट्रेल में वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की जानकारी देना, राष्ट्रीय उद्यान में व्याख्या (Interpretation) का कार्य करना, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना उनके कार्य का प्रमुख हिस्सा होगा । साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से फिट और फील्ड कार्य के लिए सक्रिय होना चाहिए

चयन प्रक्रिया

भर्ती की चयन प्रक्रिया इन चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. सबसे पहले प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की प्रारंभिक छंटनी (Shortlisting) की जाएगी।
  2. इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। यदि आवेदकों की संख्या अधिक होती है, तो शॉर्टलिस्टिंग के लिए एक लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
  3. प्रारंभिक रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वन विहार में आयोजित मूलभूत प्रशिक्षण (Training Program) में हिस्सा लेना होगा, जिसमें कक्षा शिक्षण और फील्ड भ्रमण शामिल होगा।
  4. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद लिखित परीक्षा, स्टोरी टेलिंग और व्यवहारिक मूल्यांकन में पास होना अनिवार्य है; तभी उम्मीदवार को गाइड के रूप में पंजीकृत किया जाएगा ।
  5. अंतिम पंजीयन से पहले उम्मीदवार को पुलिस सत्यापन और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा ।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज लगाना अनिवार्य है:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट आदि)।
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं का प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र में से कोई एक)।
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी)।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • वन्यजीव या पर्यटन क्षेत्र में अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफ़लाइन या ऑनलाइन (ईमेल के माध्यम से) आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप (आवेदन पत्र) भरकर अपने सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में स्वयं जाकर जमा कर सकते हैं, डाक द्वारा भेज सकते हैं या स्कैन करके ईमेल भी कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Scroll to Top