मध्यप्रदेश भवन विकास निगम ने प्रबंधक (सिविल/आर्किटेक्चर/डिजाइन/इलेक्ट्रिकल) के 22 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
मध्यप्रदेश भवन विकास निगम भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2025
- चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होने की तिथि: 14 फरवरी 2025
- दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि: 28 फरवरी 2025
पदों का विवरण
- प्रबंधक (सिविल): 18 पद
- प्रबंधक (आर्किटेक्चर): 1 पद
- प्रबंधक (डिजाइन): 1 पद
- प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल): 2 पद
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: B.E./B.Tech./B.Arch. में डिग्री।
- अर्हता परीक्षा: उम्मीदवारों को GATE 2022, 2023 या 2024 में सफल होना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार newsjobmp पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के लिए: 250 रुपये
आयु सीमा
- आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष
- आरक्षित श्रेणियों एवं महिलाओं के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:
- मेरिट लिस्ट: GATE स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
- आवेदन यहां से करें
- Join Telegram- Click Here