मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी भर्ती में 268 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती,देखें पूरी जानकारी

MPTRANSCO Apprentice Bharti 2026-मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) प्राप्त करने का एक शानदार अवसर है। म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO), जबलपुर ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत एक वर्षीय ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है । इस भर्ती के जरिए प्रदेश के विभिन्न वृत्त और संभागीय कार्यालयों में कुल 268 पदों पर भर्ती की जाएगी ।

MPTRANSCO Apprentice Bharti 2026 Online Form,मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी

पदों का विवरण: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 268 पद भरे जाएंगे । ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है:

  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 121 पद
  • कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA): 141 पद
  • स्टेनोग्राफर इंग्लिश (Stenographer English): 06 पद

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता (Eligibility Criteria):

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए ।
  • अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आई.टी.आई. (ITI – NCVT/SCVT) उत्तीर्ण की हो ।

आयु सीमा (Age Limit):

  • सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है ।
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 (01/01/2026) की स्थिति में की जाएगी ।
  • SC/ST/OBC और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश राज्य शासन और शिक्षुता नियम 2015 के अनुसार आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी ।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क (Selection Process & Application Fees):

  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन पूर्ण रूप से मेरिट के आधार पर (Merit Based Selection) किया जाएगा।
  • आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क (Nil) नहीं देना होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply):

  • यह आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा ।
  • इच्छुक उम्मीदवारों को भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा और वहां “M.P. POWER TRANSMISSION company” को सेलेक्ट (Select) करके अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना होगा ।
  • नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
  • ऑनलाइन आवेदन 01 मई 2026

—————————————————————————–

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी विवरण

अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत एक वर्षीय ट्रेड अप्रेंटिस हतु आवेदन म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, जबलपुर जो कि मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल की एक उत्तरवर्ती कंपनी है, के द्वारा म.प्र. मूल निवासी अभ्यार्थियों जिन्होंने आई.टी.आई. (एन.सी.वी.टी./एस.सी.वी.टी.) उत्तीर्ण की है, को अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन 121, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 141, एवं स्टेनो ग्राफर इंग्लिश 06 में एक वर्षीय ट्रेड अप्रेंटिस हेतु आवेदन आमंत्रित करती हैं। ट्रेड अप्रेंटिस के कुल पद 268 म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीनस्थ संपूर्ण म.प्र. में स्थित विभिन्न वृत्त / संभागीय कार्यालयों में आवंटित कोटे के विरूद्ध निम्नलिखित निर्देशों के अधीन भरी जाएगी।

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
विभाग का नामम.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO)
पद का नामएक वर्षीय ट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद268
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश के विभिन्न वृत्त/संभागीय कार्यालय
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि01 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मई 2026
आवेदन शुल्क (Form Fees)शून्य
चयन प्रक्रिया (Selection)मेरिट के आधार पर (Merit Based)
प्रश्न (Questions)उत्तर (Answers)
प्रश्न 1: MPTRANSCO अप्रेंटिस के लिए कौन आवेदन कर सकता है?वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI (NCVT/SCVT) उत्तीर्ण की है और जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, आवेदन कर सकते हैं
प्रश्न 2: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 01.01.2026 की स्थिति में की जाएगी) । आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी
प्रश्न 3: अप्रेंटिसशिप में किन-किन ट्रेड के लिए पद हैं?इसमें इलेक्ट्रिशियन के लिए 121 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के लिए 141 पद, और स्टेनोग्राफर इंग्लिश के लिए 06 पद निर्धारित हैं
प्रश्न 4: अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि कितनी होगी?यह एक वर्षीय ट्रेड अप्रेंटिस है, अतः शिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष रहेगी
प्रश्न 5: क्या इस फॉर्म को भरने के लिए कोई शुल्क देना होगा?नहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु कोई भी आवेदन शुल्क (Nil) नहीं देना होगा।
प्रश्न 6: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार भारत सरकार के पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर “M.P. POWER TRANSMISSION company” को सेलेक्ट करके अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं ।

error: Content is protected !!
Scroll to Top