MP Bhu Abhilekh Bharti 2026-मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल द्वारा IT कैडर के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति भर्ती,MP Bhu Abhilekh Bharti 2026
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | म.प्र. भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल |
| पद का नाम | Consultant (विभिन्न पद) |
| पदों की संख्या | कुल 05 पद (संविदा भर्ती) |
| आयु सीमा | 21 से 45 वर्ष |
| मासिक वेतन | ₹1.5 लाख से ₹2.0 लाख |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18/03/2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17/04/2026
- आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि: 25/03/2026 से 18/04/2026 तक
पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
कुल 5 पदों पर संविदा भर्ती निकाली गई है, जिनमें से प्रत्येक भूमिका के लिए 1 पद निर्धारित है । अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (स्नातक/स्नातकोत्तर) में न्यूनतम 60% अंक होना आवश्यक है ।
- Cyber Law Consultant (01 पद): उम्मीदवार के पास Cyber Law विशेषज्ञता के साथ LLM या LLB की डिग्री और साइबर लॉ मामलों में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए ।
- Data Analytics Consultant (01 पद): CS/IT या Data Science में ग्रेजुएशन/मास्टर्स के साथ Data Analytics में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है ।
- GIS Expert (01 पद): Geo-Informatics/GIS में मास्टर्स डिग्री और GIS प्रोजेक्ट्स में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए ।
- Remote Sensing Expert (01 पद): GIS/Remote Sensing या Geo-informatics में मास्टर्स और संबंधित प्रोजेक्ट्स में 5 वर्ष का अनुभव मांगा गया है ।
- Networking Consultant (01 पद): CS/IT/EC में ग्रेजुएशन या मास्टर्स डिग्री के साथ Networking या IT इंफ्रास्ट्रक्चर में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए ।

आयु सीमा और मानदेय
- आयु सीमा: सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है । आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी ।
- वेतन (Salary): चयनित उम्मीदवारों को ₹1,50,000 से ₹2,00,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जिसमें प्रतिवर्ष 5% की वृद्धि भी शामिल है ।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा । इसमें 80 अंक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता (संस्थान की रैंकिंग, डिग्री के प्रतिशत) और कार्यानुभव की मेरिट के लिए निर्धारित हैं, जबकि 20 अंक इंटरव्यू (Interview) के लिए होंगे । चयनित उम्मीदवारों को उनके दैनिक कार्यालयीन कार्यों में सहायता के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी ।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरा कर सकते हैं । आवेदन करते समय सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज (जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) संलग्न करना अनिवार्य है ।