कार्यालय-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (मध्य प्रदेश) द्वारा पैरा लीगल वालेंटियर्स (Para Legal Volunteers – PLV) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन, अशिक्षित और पिछड़े वर्गों तक कानूनी सहायता और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में पहुँचाना है। जो भी उम्मीदवार समाज सेवा की भावना रखते हैं और इस पद के लिए योग्य हैं, वे अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश पैरालीगल वालेंटियर्स भर्ती आवेदन,MP Paralegal Volunteers Bharti 2026
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 अगस्त 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क (Form Fees)
- इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क (Nil) नहीं देना होगा।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 62 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता एवं मानदेय (Qualification & Salary)
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मानदेय: चयनित पैरा लीगल वालंटियर्स को उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर 750/- रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जाएगा।
- एक वालंटियर को महीने में अधिकतम 10 दिन ही कार्य करने की पात्रता होगी।
- अन्य भत्ते: विधिक सेवाएं प्रदान करने के दौरान बस/रेल किराया, पोस्टेज स्टाम्प, टेलीफोन, और लेखन सामग्री आदि पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति (रसीद प्रस्तुत करने पर) संबंधित संस्था द्वारा नियमानुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर की चयन समिति द्वारा लिया जाएगा।
- वरीयता: चयन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का भी समुचित प्रतिनिधित्व रखा जाएगा।
- प्रशिक्षण: अंतिम चयन साक्षात्कार के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा तथा चयनित उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय पर सामान्य कानूनों और शासकीय प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- कार्यकाल: चयनित अभ्यर्थियों की सेवा अवधि 1 वर्ष के लिए वैध मानी जाएगी।
आवेदन कैसे करें? (Apply Process)
- आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- अभ्यर्थी स्वयं या डाक के द्वारा कार्यालय में अंतिम तिथि तक फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी साफ अक्षरों में भरें और स्वप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
- फॉर्म के साथ अपनी 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र (आधार कार्ड या मतदाता परिचय-पत्र), सामाजिक कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि हो) और एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ संलग्न करें।
- फॉर्म के अंत में दिए गए घोषणा पत्र को पढ़कर अपने हस्ताक्षर अवश्य करें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 तक जमा करें।
- कार्यालय का पता: कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला इन्दौर मध्य प्रदेश।
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें