सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) भर्ती,4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन:Central Bank Apprentice Bharti 2026

Central Bank Apprentice Bharti 2026-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपरेंटिस (Apprentice) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी । जो भी उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है ।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई विस्तृत जानकारी को ध्यान से पढ़कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) भर्ती:Central Bank Apprentice Bharti 2026

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12/06/2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22/06/2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22/06/2026
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (संभावित): जुलाई के पहले सप्ताह में

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General / OBC / EWS (Male – पुरुष): ₹944/-
  • General / OBC / EWS (Female – महिला): ₹708/-
  • SC / ST (Male / Female): ₹236/-
  • PwBD (PH) / Transgender: ₹236/-

आयु सीमा (Age Limit) – 31/05/2026 के अनुसार

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष (उम्मीदवार का जन्म 31.05.1998 से पहले और 31.05.2006 के बाद का नहीं होना चाहिए )

आयु सीमा में विशेष छूट (Age Relaxation):

  • SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी ।
  • OBC (Non-Creamy Layer) वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी ।
  • PwBD (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है ।

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पूरे भारत के लिए कुल 4500 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली हैं

  • पद का नाम: CBI Apprentice
  • कुल पद: 4500
  • शैक्षणिक योग्यता: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए ।

श्रेणी-वार रिक्तियों का विवरण (Category Wise Vacancy):

  • UR (अनारक्षित): 1903 पद
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 1049 पद
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 454 पद
  • SC (अनुसूचित जाति): 701 पद
  • ST (अनुसूचित जनजाति): 393 पद

मध्यप्रदेश में पदों का विवरण459

  • आगर मालवा (Agar Malwa) – 1
  • अलीराजपुर (Alirajpur/Alirajur) – 1
  • अनूपपुर (Anuppur) – 12
  • अशोकनगर (Ashoknagar) – 3
  • बालाघाट (Balaghat) – 16
  • बड़वानी (Barwani) – 2
  • बैतूल (Betul) – 24
  • भिंड (Bhind) – 20
  • भोपाल (Bhopal) – 18
  • बुरहानपुर (Burhanpur) – 1
  • छतरपुर (Chhatarpur) – 3
  • छिंदवाड़ा (Chhindwara) – 20
  • दमोह (Damoh) – 3
  • दतिया (Datia) – 3
  • देवास (Dewas) – 3
  • धार (Dhar) – 5
  • डिंडोरी (Dindori) – 7
  • पूर्वी निमाड़/खंडवा (East Nimar) – 1
  • गुना (Guna) – 1
  • ग्वालियर (Gwalior) – 25
  • हरदा (Harda) – 8
  • इंदौर (Indore) – 22
  • जबलपुर (Jabalpur) – 29
  • झाबुआ (Jhabua) – 1
  • कटनी (Katni) – 16
  • मैहर (Maihar) – 2
  • मंडला (Mandla) – 13
  • मंदसौर (Mandsaur) – 12
  • मुरैना (Morena) – 14
  • नर्मदापुरम (Narmadapuram) – 14
  • नरसिंहपुर (Narsinghpur) – 13
  • नीमच (Neemuch) – 9
  • निवाड़ी (Niwari) – 1
  • पांढुर्णा (Pandhurna) – 8
  • पन्ना (Panna) – 5
  • रायसेन (Raisen) – 14
  • राजगढ़ (Rajgarh) – 3
  • रतलाम (Ratlam) – 18
  • रीवा (Rewa) – 2
  • सागर (Sagar) – 26
  • सतना (Satna) – 1
  • सीहोर (Sehore) – 6
  • सिवनी (Seoni) – 8
  • शहडोल (Shahdol) – 13
  • शाजापुर (Shajapur) – 5
  • श्योपुर (Sheopur) – 1
  • शिवपुरी (Shivpuri) – 4
  • सीधी (Sidhi) – 1
  • सिंगरौली (Singrauli) – 2
  • टीकमगढ़ (Tikamgarh) – 1
  • उज्जैन (Ujjain) – 5
  • उमरिया (Umaria) – 7
  • विदिशा (Vidisha) – 5
  • पश्चिमी निमाड़/खरगोन (West Nimar) – 1

स्टाइपेंड और ट्रेनिंग (Stipend & Duration)

  • ट्रेनिंग की अवधि: अपरेंटिस की ट्रेनिंग अवधि 12 महीने (1 वर्ष) की होगी ।
  • स्टाइपेंड (वेतन): चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह ₹15,000/- का स्टाइपेंड दिया जाएगा ।
  • विशेष नोट: उम्मीदवारों को इसके अलावा कोई अन्य भत्ता या लाभ नहीं दिया जाएगा ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

अपरेंटिस पद पर चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (Online Test): यह परीक्षा BFSI SSC द्वारा आयोजित की जाएगी ।
  2. स्थानीय भाषा का टेस्ट (Local Language Test): उम्मीदवारों को जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना) का ज्ञान होना चाहिए । (जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना होगा )।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच ।
  4. मेडिकल फिटनेस (Medical Fitness): बैंक के मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस ।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न (Objective Type) इस प्रकार होगा:

  • प्रश्नों की संख्या: कुल 100 प्रश्न ।
  • कुल अंक: 100 अंक ।
  • समय अवधि: 60 मिनट (1 घंटा) ।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं होगी ।
  • परीक्षा के विषय: जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (20 प्रश्न), क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड (20 प्रश्न), कंप्यूटर नॉलेज (20 प्रश्न), जनरल इंग्लिश (20 प्रश्न) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उत्पाद एवं सेवाएं (20 प्रश्न) ।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं:

  1. NATS पोर्टल पर पंजीकरण: सबसे पहले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से भारत सरकार के NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर जाकर अपना ‘Student Register’ करना होगा ।
  2. लॉगिन: NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन करके “Central Bank of India” के विज्ञापन को सर्च करें और अप्लाई करें ।
  3. BFSI SSC द्वारा ईमेल: NATS पर सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को BFSI SSC (info@bfsissc.com) की ओर से एक ईमेल प्राप्त होगा ।
  4. फॉर्म पूरा करें: इस ईमेल में दिए गए लिंक (https://beep.bfsissc.com) पर जाकर अपनी जाति श्रेणी, परीक्षा केंद्र (जिले) आदि का विवरण भरें ।

MP NPCC Bharti 2026:मध्यप्रदेश नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती

error: Content is protected !!
Scroll to Top