भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास भर्ती:MP BGTRRD Bharti 2026

भोपाल:चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और अनुभवी पेशेवरों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश शासन के भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग (BGTRRD) ने मेडिकल कंसल्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती अभियान (BGTRRD MP Recruitment 2026) के तहत सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट के कुल 44 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

पदों का विवरण (कुल पद – 44

  • सीनियर कंसल्टेंट: 03 पद (मेडिसिन, पीडियाट्रिक, कार्डियोथोरेसिक सर्जन)
  • कंसल्टेंट: 08 पद (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन, रेडियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, आईसीयू आदि)
  • जूनियर कंसल्टेंट: 33 पद (नेत्र रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी, गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन आदि)

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री अथवा MD/MS/MCH/DM होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पदानुसार अनुभव भी मांगा गया है:

  • सीनियर कंसल्टेंट: 14 वर्ष का अनुभव
  • कंसल्टेंट: 6 से 8 वर्ष का अनुभव
  • जूनियर कंसल्टेंट: 1 से 3 वर्ष का अनुभव

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास भर्ती:MP BGTRRD Bharti 2026

वेतनमान (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार काफी आकर्षक वेतन दिया जाएगा:

  • सीनियर कंसल्टेंट: ₹2,16,768/- प्रति माह
  • कंसल्टेंट: ₹1,99,002/- प्रति माह
  • जूनियर कंसल्टेंट: ₹1,25,000/- प्रति माह

आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 मार्च 2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित (UR) / ओबीसी (OBC): ₹500/-
  • एससी (SC) / एसटी (ST): ₹250/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (विज्ञापन में दिए गए बैंक खाते ‘Bhopal Gas Tragedy Relief and Rehabilitation Head’ में जमा करना होगा)।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (Offline Apply Process)

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवार अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज़ स्वयं कार्यालय में जाकर या डाक के माध्यम से अंतिम तिथि (10/04/2026) से पहले इस पते पर जमा करें:पता: Directorate of Gas Relief and Rehabilitation, 1 Shivaji Nagar, Bhopal

नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें

error: Content is protected !!
Scroll to Top