MP District Hospitals Bharti 2026 Apply Online (AIIMS Bhopal ),डाटा एंट्री ऑपरेटर,MTS और टेक्निकल सपोर्ट पदों पर भर्ती हेतु आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल ने ‘ट्राइबल माइकोलॉजी रिसर्च प्रोजेक्ट’ (Tribal Mycology Research Project) के तहत विभिन्न पदों पर संविदा (Contractual) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश के जिला अस्पतालों और एम्स में काम करने के इच्छुक हैं, वे 22 मार्च 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates),MP District Hospitals Bharti 2026 ( AIIMS Bhopal )

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2026
  • लिखित परीक्षा / इंटरव्यू की तिथि: 23 मार्च 2026

पदों का विवरण और वेतन (Vacancy & Salary Details)

इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 07 पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 02 पद | वेतन: ₹29,200/- प्रति माह
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 03 पद | वेतन: ₹26,800/- प्रति माह
  • प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट – II: 02 पद | वेतन: ₹24,000/- प्रति माह

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS Office) एवं डाटा एनालिसिस का ज्ञान होना चाहिए ।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): उम्मीदवार का 10वीं (High School) पास होना अनिवार्य है ।
  • प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट – II: विज्ञान विषय से 12वीं पास, साथ ही MLT/DMLT में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 5 साल का कार्यानुभव ।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • MTS के लिए: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 25 वर्ष ।
  • DEO और टेक्निकल सपोर्ट के लिए: न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष ।
  • आयु में छूट: SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा ।
  • केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही परीक्षा/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा ।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा ।
  • इंटरव्यू का स्थान: AIIMS Bhopal, Saket Nagar, Bhopal MP – 462020 ।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

  1. सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें ।
  2. फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसे भरें, अपनी फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करें ।
  3. अब उस भरे हुए फॉर्म को स्कैन करें ।
  4. इसके बाद दिए गए Google Form लिंक पर जाएं और अपनी जानकारी भरते हुए उस स्कैन किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को अपलोड करके सबमिट कर दें ।
  5. नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
  6. ऑनलाइन आवेदन यहां से करें
error: Content is protected !!
Scroll to Top