MP MGM Medical College Indore Bharti 2026-महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (MGMMC), इन्दौर द्वारा मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अंतर्गत पूर्णतः अस्थाई (संविदा) आधार पर टेक्निकल ऑफिसर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई है । कुल 04 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 24 मार्च 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं

महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 मार्च 2026 ।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ।
पदों का विवरण और वेतन कुल 04 पदों पर भर्ती निकाली गई है ।
- टेक्निकल ऑफिसर (वायरल लोड): 1 पद (अनारक्षित) । इसके लिए वेतन 35,000 रुपये प्रतिमाह (फिक्स्ड) तय किया गया है ।
- लैब टेक्नीशियन (एसआरएल – SRL): 1 पद (अनारक्षित) । वेतन 21,000 रुपये प्रतिमाह (फिक्स्ड) है ।
- लैब टेक्नीशियन (एसआरसी – SRC): 1 पद (अनारक्षित) । वेतन 21,000 रुपये प्रतिमाह (फिक्स्ड) है ।
- लैब टेक्नीशियन (एआरटी – ART): 1 पद (अनुसूचित जाति) । वेतन 21,000 रुपये प्रतिमाह है ।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
- टेक्निकल ऑफिसर: माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी या लाइफ साइंस में बी.एससी (BSc) या एम.एससी (MSc)/बी.टेक डिग्री और अनुभव के आधार पर डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी में कार्य करने का 2 से 5 वर्ष का कार्यानुभव ।
- लैब टेक्नीशियन (सभी पद): मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में बी.एससी (BMLT/BMLS) या 2 वर्षीय डिप्लोमा (DMLT/DMLS) और डिग्री/डिप्लोमा के अनुसार 1 से 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है ।
आयु सीमा
- आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: सभी पदों के लिए 18 वर्ष ।
- अधिकतम आयु: टेक्निकल ऑफिसर एवं एसआरएल/एसआरसी के लैब टेक्नीशियन पदों के लिए अधिकतम आयु 60 वर्ष है । वहीं, एआरटी (ART) केंद्र के लैब टेक्नीशियन पद के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है ।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
- उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगा । इंटरव्यू में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
- इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क (Nil) है।
आवेदन कैसे करें? (Offline Apply Process)
- यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है।
- सबसे पहले आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप वेबसाइट से डाउनलोड करें ।
- ध्यान रहे, आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
- फॉर्म को पूरा भरकर उसमें सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, आधार कार्ड आदि) की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करें ।
- तैयार आवेदन पत्र को डाक द्वारा या कार्यालय में स्वयं जाकर अंतिम तिथि (24 मार्च 2026) से पहले नीचे दिए गए पते पर जमा करें ।
- आवेदन भेजने का पता: मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता, महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, ए.बी. रोड इन्दौर – 452001 (मध्य प्रदेश)
- आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें