MP Police SI Recruitment 2026:मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती,507 पदों के लिए आवेदन

MP Police SI Recruitment 2026:मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती,507 पदों के लिए आवेदन,प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार खुशखबरी है! मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB), भोपाल ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार और उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग की चयन परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 सितंबर 2026,आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026

MP Police SI Recruitment 2026:मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि: 09 सितंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) से प्रारम्भ

पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

गैर-तकनीकी पद (Non-Technical Posts):

  • सूबेदार (Subedar): 81 पद
  • उप निरीक्षक – जिला पुलिस बल (SI DEF): 312 पद
  • उप निरीक्षक – विशेष सशस्त्र बल (SI SAF): 69 पद (यह पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है)

तकनीकी पद (Technical Posts):

  • उप निरीक्षक – अंगुल चिन्ह (Finger Print): 22 पद
  • उप निरीक्षक – आयुध (Arms): 10 पद
  • उप निरीक्षक – फोटो (Photo): 9 पद
  • उप निरीक्षक – क्यू.डी. (Q.D.): 4 पद

शैक्षणिक योग्यता ( MP Police SI Bharti 2026 Qualification)

  • सूबेदार और उप-निरीक्षक (गैर-तकनीकी): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की उपाधि या उसके समतुल्य।
  • उप निरीक्षक (आयुध): मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा।
  • उप निरीक्षक (फोटो/क्यू.डी./अंगुल चिन्ह): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र में स्नातक की उपाधि।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदक को आवेदन की अंतिम तिथि (23.09.2026) तक निम्नलिखित आयु सीमा पूरी करनी होगी:

  • मध्य प्रदेश के अनारक्षित पुरुष और अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी: अधिकतम 33 वर्ष।
  • मध्य प्रदेश की महिला (सभी श्रेणी) और आरक्षित वर्ग के पुरुष (SC/ST/OBC): अधिकतम 38 वर्ष।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित (UR) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए: ₹ 500/-
  • SC/ST/OBC/EWS (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए): ₹ 250/-

आवेदन एवं नोटिफिकेशन

MP Police SI Vacancy 2026 Important Detail:मध्यप्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती से संबंधित विवरण

विवरण (Particulars)महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)
भर्ती बोर्ड का नाम (Organization)मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB)
विभाग (Department)पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, म.प्र.
पद का नाम (Post Name)सूबेदार (Subedar) और उप-निरीक्षक (Sub-Inspector – SI)
कुल पद (Total Vacancies)507 पद
नौकरी का स्थान (Job Location)मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
आवेदन की प्रारंभिक तिथि (Start Date)09 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)23 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)28 अक्टूबर 2026 से शुरू
नोटिफिकेशनयहां से डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)esb.mp.gov.in

Scroll to Top