MP SGSITS Assistant Professor Bharti Indore 2026-श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS), इंदौर ने अपने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (एंट्री लेवल, स्टेज-I, लेवल 10) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक रोलिंग विज्ञापन जारी किया है । जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश के इस प्रतिष्ठित सरकारी सहायता प्राप्त स्वायत्त संस्थान में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

MP SGSITS Assistant Professor Bharti Indore 2026,मध्यप्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती इन्दौर
कुल पदों का विवरण (कुल 62 पद) इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 रिक्तियों को भरा जाना है, जिनमें 50 पद एडेड (Aided) श्रेणी के और 12 पद सेल्फ-फाइनेंस (Self-Finance) श्रेणी के हैं ।
- एडेड प्रोग्राम (50 पद): सिविल इंजीनियरिंग (7 पद), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (7 पद), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (9 पद), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (10 पद), इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (6 पद), कंप्यूटर इंजीनियरिंग (4 पद), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (5 पद) और वर्कशॉप (2 पद) ।
- सेल्फ-फाइनेंस प्रोग्राम (12 पद): इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या I.T. (3 पद), एमसीए (5 पद) और बायोमेडिकल (1 पद) ।
- संस्थान ने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सीधे संस्थान के डायरेक्टर को अपना विस्तृत रिज्यूमे ईमेल कर सकते हैं ।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए AICTE के मानदंडों का पालन किया जाएगा:
- इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी: संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक/बीएस (B.E./B.Tech./B.S.) और एमई/एमटेक/एमएस (M.E./M.Tech./M.S.) या इंटीग्रेटेड एमटेक किसी एक डिग्री में फर्स्ट क्लास (First Class) होना अनिवार्य है ।
- MCA के लिए: बीई/बीटेक और एमसीए (किसी एक में फर्स्ट क्लास) अथवा अनिवार्य विषय के रूप में गणित के साथ 3 साल का ग्रेजुएशन, फर्स्ट क्लास के साथ एमसीए डिग्री और एमसीए के बाद 2 साल का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए ।
- विशेष: प्रतिष्ठित संस्थानों से पीएचडी (Ph.D.) करने वाले उम्मीदवारों को विशेष वेटेज दिया जाएगा ।
आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए ।
- अधिकतम आयु सीमा मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 40 वर्ष और गैर-मध्य प्रदेश (अन्य राज्यों) के उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष रखी गई है ।
- मध्य प्रदेश की महिला उम्मीदवारों और SC/ST/OBC वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी ।
वेतनमान (Salary) चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 10 के अनुसार 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये प्रति माह तक की शानदार सैलरी दी जाएगी । शुरुआती नियुक्ति 3 साल के अनुबंध (Contract) पर होगी, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर रेगुलर नियुक्ति दी जा सकती है ।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित (UR) और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500/- रुपये है ।
- SC/ST/EWS/PWD वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750/- रुपये निर्धारित किया गया है ।
- आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम (UPI / QR कोड) से किया जाएगा ।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा:
- मेरिट लिस्ट/स्क्रीनिंग: उम्मीदवारों की योग्यता (GATE, Ph.D., रिसर्च पेपर, अनुभव) के आधार पर क्रेडिट पॉइंट स्कोर की गणना की जाएगी और शॉर्टलिस्टिंग होगी ।
- प्रेजेंटेशन: चुने गए उम्मीदवारों को अपने रिसर्च और डेवलपमेंट कार्य पर ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रेजेंटेशन देना होगा ।
- इंटरव्यू: दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा ।
आवेदन कैसे करें और महत्वपूर्ण तिथियां इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की बसाइट पर उपलब्ध Form लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । यह भर्ती कई राउंड में की जा रही है ।
- राउंड-I:
- विज्ञापन और आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 मार्च 2026
- राउंड-1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अप्रैल 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
- फेज-1 का स्क्रीनिंग रिजल्ट: 08 मई 2026
- ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रेजेंटेशन: 19 मई से 29 मई 2026
- फेज-2 का स्क्रीनिंग रिजल्ट: 12 जून 2026
- संभावित इंटरव्यू तिथि: 28 जून 2026
- राउंड-II:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026