MP State Minor Forest Produce Bharti 2026-मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत,मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित (MP MFP Federation), भोपाल ने लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र (MFP-PARC) में वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) और लैब सहायक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विंध्य हर्बल्स (Vindhya Herbals) ब्रांड के तहत आयुर्वेदिक दवाओं और हर्बल उत्पादों के निर्माण विभाग के लिए है।
MP State Minor Forest Produce Bharti 2026,मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज भर्ती आवेदन
विवरण (Details)
जानकारी (Information)
विभाग का नाम
म.प्र. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल
पदों के नाम
साइंटिस्ट (केमिस्ट्री) और लैब असिस्टेंट
कुल रिक्तियां
05 पद
नौकरी का प्रकार
संविदा (Contract Basis) –
आवेदन का माध्यम
ऑफलाइन (डाक द्वारा या स्वयं जाकर)
आवेदन की अंतिम तिथि
25 जून 2026
पदों का विवरण और वेतन (Vacancy & Salary)
पद का नाम (Post Name)
पदों की संख्या
Scientist
02
Lab Assistant
01
Lab Assistant
01
Lab Assistant
01
कुल पद (Total)
05
विभाग (Department)
निर्धारित वेतन (प्रतिमाह)
Chemistry
50,490/- रुपये (Pay Level 12 का 90%)
Chemistry
25,830/- रुपये (Pay Level 7 का 90%)
Microbiology
25,830/- रुपये (Pay Level 7 का 90%)
Botany
25,830/- रुपये (Pay Level 7 का 90%)
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Qualification & Experience)
साइंटिस्ट (केमिस्ट्री): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या एम.फार्मा (आयुर्वेदिक क्वालिटी कंट्रोल) पास होना चाहिए। साथ ही,संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव ।
लैब असिस्टेंट (सभी विषय): संबंधित विषय (केमिस्ट्री / ऑर्गेनिक केमिस्ट्री / बायो-केमिस्ट्री / माइक्रोबायोलॉजी / बॉटनी / मेडिसिनल प्लांट्स) में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या एम.फार्मा होना चाहिए। कार्यानुभव वांछनीय (Desirable) है।
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
आयु की गणना 30/06/2026 की स्थिति में की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आयोजन
तिथि (Date)
आवेदन फॉर्म शुरू होने की तिथि
30/05/2026
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि
25/06/2026
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क (Selection Process & Fee)
चयन (Selection): प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क (Fee): सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000/- रुपये निर्धारित है।
भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से करना होगा, जो “MD MFP Federation, Bhopal” के पक्ष में और भोपाल में देय होना चाहिए।
एक से अधिक पदों पर आवेदन करने के लिए प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन फॉर्म और पृथक ड्राफ्ट देना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें? (Apply Process)
फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले वेबसाइट से उपलब्ध आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
विवरण भरें: फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
दस्तावेज़ और डीडी: अपने सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी और 1000/- रुपये का डिमांड ड्राफ्ट फॉर्म के साथ नत्थी करें।
फॉर्म जमा करें: तैयार किए गए आवेदन पत्र को डाक द्वारा या स्वयं कार्यालय जाकर अंतिम तिथि 25/06/2026 तक जमा करें।
आवेदन भेजने का पता (Address): प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, ब्लॉक – ए, प्रथम तल, वन भवन, तुलसी नगर, भोपाल – 462003