MP Income Tax Department Bharti 2026-मध्यपदेश आयकर विभाग भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नॉन-स्टैट्यूटरी विभागीय कैंटीन में ग्रुप ‘C’ के तहत कैंटीन अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।क्या आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Government Job in MP) की तलाश कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है।आवेदन शुरू 11 अगस्त 2026,अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
MP Income Tax Department Bharti 2026: मध्यपदेश आयकर विभाग में निकली भर्ती आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अगस्त 2026
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
पदों का विवरण
- अनारक्षित (UR): 03 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 01 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 01 पद
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification):
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष (उम्मीदवार का जन्म 01.09.2001 और 31.08.2008 के बीच होना चाहिए)
- आयु सीमा में छूट: सरकारी नियमानुसार ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 वर्ष, एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांगजनों (PwBD) को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
MP Income Tax Department Bharti की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें General, OBC, EWS, SC, ST, और PwBD सहित किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क (Form Fee) नहीं देना है। फॉर्म बिल्कुल फ्री (Nil) है।
सैलरी (Salary/Pay Scale)
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार पे लेवल-1 के तहत शानदार वेतन मिलेगा।
- वेतनमान: ₹18,000 – ₹56,900/- प्रति माह (बेसिक पे 18,000 रुपये से शुरू)।
- इसके साथ ही उम्मीदवारों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) पर रखा जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
मध्यपदेश आयकर विभाग भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और 3 मुख्य चरणों पर आधारित होगी:
- शार्टलिस्टिंग (Shortlisting): 10वीं के प्रतिशत के आधार पर कुल रिक्तियों के 40 गुना (यानी 280 उम्मीदवारों) को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (Written Exam): यह परीक्षा 40 अंकों की होगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, फूड एंड न्यूट्रिशन, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और हाइजीन से 40 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। समय 30 मिनट का होगा और 1/4 (0.25) नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा केवल भोपाल में आयोजित होगी।
- स्किल टेस्ट (Skill Test): लिखित परीक्षा पास करने वाले 70 उम्मीदवारों का 60 अंकों का स्किल टेस्ट (भोजन/पेय पदार्थ बनाने और साफ-सफाई का परीक्षण) लिया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच। (फाइनल मेरिट लिस्ट 100 अंकों के आधार पर बनेगी)
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
- ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online):11/08/2026
आवेदन कैसे करें? (How to Apply MP Income Tax Department Recruitment 2026
अगर आप 10वीं पास हैं और आयकर विभाग जैसे प्रतिष्ठित सरकारी विभाग में काम करना चाहते हैं, तो MP Income Tax Department Bharti 2026 आपके लिए सुनहरा मौका है। 31 अगस्त से पहले अपना फॉर्म जरूर भरें। सरकारी जॉब्स की ऐसी ही ताजा अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें!
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और उसे ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि) दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना 10वीं का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो (बिना चश्मे/टोपी के), सिग्नेचर और एक वैध पहचान पत्र (आधार/पैन) स्कैन करके अपलोड करें।
- पूरी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को ‘Submit’ कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
संबंधित अन्य जानकारियां
- MP Group 2 Sub Group 4 Patwari Bharti 2026:मध्यप्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी भर्ती 2306 पदों के लिए आवेदन प्रारंभ
- मध्यप्रदेश जिला न्यायालय भर्ती विधिक सेवा प्राधिकरण आवेदन, MP District Court Bharti 2026
- मध्यप्रदेश कलेक्टर कार्यालय भर्ती,विभिन्न पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी:MP Collector Office Bharti 2026