MP CMYPDP Bharti 2026-मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है,4695 पदों पर सीधी भर्ती। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP) के अंतर्गत इंटर्न्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। अगर आप स्नातक या स्नातकोत्तर पास हैं और सरकारी क्षेत्र में काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह MP CMYPDP Job 2026 आपके लिए एक सुनहरा मौका है।
इस भर्ती के तहत पूरे मध्यप्रदेश के हर विकासखंड (ब्लॉक/तहसील) में 15 पदों के हिसाब से कुल 4695 पदों पर एक वर्षीय इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस जॉब से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: सितंबर 2026 का प्रथम सप्ताह (अंतिम तिथि जल्द ही पोर्टल पर अपडेट की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले जल्द से जल्द आवेदन करें)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग (General/OBC/SC/ST) के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क (Nil) नहीं देना होगा। यह प्रक्रिया सभी के लिए बिल्कुल निःशुल्क है।
आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना: आवेदक की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 29 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता (Education Qualification & Eligibility)
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयन के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:
- आवेदक किसी भी विषय (BA, B.COM, B.SC, BBA, BE, B.Tech आदि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार ने अपनी यह डिग्री शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24, या 2024-25 में ही उत्तीर्ण की हो।
- स्थानीय निवासी: आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक जिस जिले के लिए आवेदन कर रहा है, उसे उसी जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
वेतन और भत्ते (Salary / Stipend Details)
चयनित इंटर्न्स को हर महीने कुल ₹11,200/- का भुगतान किया जाएगा, जिसका विवरण इस प्रकार है:
- स्टाइपेंड (Stipend): ₹10,000/-
- यात्रा व्यय (TA): ₹1,000/-
- इंटरनेट / डेटा व्यय: ₹200/-
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
MP CMYPDP Bharti 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा।
- सबसे पहले प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर 1 वर्ष के अनुबंध (Contract) के लिए होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply for MP CMYPDP Bharti 2026)
इस प्रोग्राम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किए गए आवेदन अमान्य होंगे। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- इसके बाद “आवेदन करें (Apply)” बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म सबमिट करें।
- सबसे पहले आधिकारिक MP e-Seva पोर्टल की लिंक पर जाएं।
- आवेदन के लिए समग्र आईडी (Samagra ID) या मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- यदि आप पंजीकृत हैं, तो लॉग इन करें। यदि आपकी प्रोफाइल समग्र आईडी से लिंक नहीं है, तो नए उपयोगकर्ता के रूप में समग्र आईडी के माध्यम से अपनी प्रोफाइल पंजीकृत करें और पूरी जानकारी भरें।
- लॉग इन करने के बाद “सेवा खोजें (Search Service)” विकल्प पर जाएं।
- सर्च बॉक्स में “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP)” टाइप करके खोजें।
- प्रदर्शित परिणामों में से संबंधित सेवा का चयन करें।
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
- ऑनलाइन आवेदन यहां से करें
